सेंसेक्स ने संभाली बाजार की लाज, निफ्टी तीसरे दिन भी लाल निशान में बंद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

शेयर बाजार: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ। मेटल और प्राइवेट बैंक शेयरों में बिकवाली ने बाजार पर दबाव बनाए रखा। हालांकि, रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी से गिरावट कुछ हद तक सीमित रही।


कारोबार के अंत में सेंसेक्स 113.61 अंक बढ़कर 78,079.96 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 40.10 अंक फिसलकर 24,395.85 पर आ गया। बाजार में तेजी और गिरावट वाले शेयरों की संख्या लगभग बराबर रही। कुल 2,088 शेयर बढ़त में और 2,052 शेयर गिरावट में बंद हुए।

 FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न ये खबर भी पढ़े :  FD पर वरिष्ठ नागरिकों को पोस्ट ऑफिस में कितना मिलेगा रिटर्न

मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा दबाव
सेक्टोरल कारोबार की बात करें तो निफ्टी मेटल इंडेक्स करीब 1% गिरा, जबकि प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 0.5% की गिरावट रही। दूसरी ओर रियल्टी इंडेक्स 1% चढ़ा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45% की तेजी रही।

निफ्टी 50 के टॉप गेनर और लूजर स्टॉक्स
टॉप-5 गेनर स्टॉक्स    टॉप-5 लूजर स्टॉक्स
टाटा कंज्यूमर (+2.69%)    हिंडाल्को (-2.99%)
टाटा मोटर्स प्राइवेट व्हीकल (+1.92%)    ICICI बैंक (-1.74%)
NTPC (+1.41%)    अल्ट्रा सीमेंट (-1.56%)
हिंदुस्तान यूनिलीवर (+1.41%)    ग्रासिम (-1.54%)
श्रीराम फाइनेंस (+1.35%)    SBI लाइफ (-0.98%)
दबाव में दिखे ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स
भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को ज्यादातर सेक्टोरल इंडेक्स दबाव में रहे। निफ्टी मेटल इंडेक्स 1.28% की गिरावट के साथ सबसे ज्यादा कमजोर रहा। इसके अलावा निफ्टी फार्मा में 0.42% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.58% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, एफएमसीजी, आईटी और मीडिया सेक्टर हरे निशान में बंद हुए, जिससे बाजार की गिरावट कुछ सीमित रही।

रुपये में भी आई कमजोरी
शेयर बाजार के दबाव के बीच भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 10 पैसे गिरकर 95.43 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 1.70% घटकर 87.47 डॉलर प्रति बैरल रही, लेकिन यह स्तर अभी भी ऊंचा बना हुआ है।

टाटा ग्रुप के शेयरों में मिला-जुला कारोबार
टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के फरवरी 2027 में मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा चेयरमैन पद के लिए दावेदारी नहीं करने के ऐलान के बाद टाटा ग्रुप के शेयरों में लगातार दूसरे दिन मिलाजुला कारोबार देखने को मिला। टीसीएस 0.35% बढ़कर ₹2,358 जबकि टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स 1.52% चढ़कर ₹348 पर बंद हुआ। टाटा केमिकल्स भी 0.14% बढ़कर ₹674 पर पहुंचा। दूसरी ओर, टाइटन कंपनी 1.18% गिरकर ₹5,036 और वोल्टास 0.34% टूटकर ₹1,285 पर बंद हुआ।

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के नतीजों में हरियाणा के पांशुल बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में...
शिक्षा-रोजगार 
नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

पीपलकोटी सुरंग हादसा: छह श्रमिकों की मौत, 14 घायल; दो अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में पीपलकोटी के पास मायापुर स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम पानी रिसने...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
पीपलकोटी सुरंग हादसा: छह श्रमिकों की मौत, 14 घायल; दो अब भी फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका

ज्यादा घी कैसे निकालें : भारतीय घरों में खाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है। शुद्ध देसी घी पूजा,...
विचार मित्र 
मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका

पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया

रायपुर: छत्तीसगढ़ से बदलाव की ऐसी तस्वीरें सामने आईं, जो उम्मीद जगाती हैं। जिन महिला नक्सलियों के कंधों पर कुछ...
नारी व बाल जगत 
पूर्व महिला नक्सलियों ने रायपुर में रैंप वॉक किया

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म