मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

ज्यादा घी कैसे निकालें : भारतीय घरों में खाने में घी का इस्तेमाल किया जाता है। शुद्ध देसी घी पूजा, खाना पकाने, पराठे और सब्जी बनाने में भी किया जाता है। शहरों में रहने वाले ज्यादातर लोग मलाई से घी निकालते हैं। कुछ लोग मलाई को दही डालकर जमा देते हैं फिर इससे मक्खन और फिर उससे घी निकालते हैं। कुछ लोग सीधे मलाई को कड़ाही में डालकर गर्म करने रख देते हैं और मक्खन निकाल लेते हैं। वहीं कुछ लोग मलाई को मिक्सी में चलाकर उसका मक्खन निकालते हैं और फिर उससे घी निकालते हैं। आज हम आपको मलाई से ज्यादा से ज्यादा देसी घी निकालने का आसान तरीका बता रहे हैं। जिससे आप घर में ही मलाई से घी निकाल सकते हैं।


मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी कैसे निकालें
मलाई दूध का पूरा फैट होती है। इसे जरा सा चलाने से पूरा मक्खन निकल आता है। हम आपको मलाई से ज्यादा से ज्यादा घी निकालने के दो तरीके बता रहे हैं। जिससे आप घर पर ढेर सारा मक्खन निकाल सकते हैं।

'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती. ये खबर भी पढ़े : 'सैलरी इतनी तेजी से क्यों नहीं बढ़ती.

मलाई को बिना जमाए मक्खन निकालना- पहला तरीका है कि आप हफ्ते 10 दिन के लिए मलाई को फ्रीजर में स्टोर करते रहें। अब जिस दिन घी निकालना है उससे एक दिन पहले मलाई को फ्रिज में स्टोर कर लें। यानि फ्रीजर से बाहर निकाल दें। जब मलाई पूरी तरह से पिघल जाए तो इसमें से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मलाई लेकर मिक्सी में डालकर चलाएं। मलाई गाढ़ी होती है तो चलाते वक्त 1 कप ठंडा पानी डाल दें। इससे कुछ ही देर में सारा मक्खन ऊपर आ जाएगा। पूरी मलाई से ऐसे ही मक्खन निकाल लें। अब गैस पर कड़ाही रखें और उसमें मक्खन डालकर घी बना लें। इससे काफी ज्यादा मात्रा में घी निकलता है।

मलाई को जमाकर मक्खन निकालना- दूसरा तरीका है कि मलाई को फ्रीजर से निकालकर बाहर रख दें। इसमें 1 गिलास गर्म दूध डालें और 2-3 बड़े चम्मच दही डालकर इसे जमाने के लिए रख दें। अब इसे कुछ देर चलाएं तो मक्खन निकल आएगा। मक्खन को पिघलाकर इससे घी बना लें। दूसरा तरीका है कि आप एक डब्बे में मलाई को स्टोर करें और उसमें पहले ही दिन दही भी डाल दें। अब इसे फ्रिज में रखें और रोजाना मलाई डालते रहें। जब घी निकालना हो उससे एक रात पहले इसे बाहर रख दें। सुबह मथनी से चलाकर या मिक्सी में चलाकर मक्खन निकाल लें। अब इसे पिघलाकर घी बना लें। इस तरह भी काफी ज्यादा मक्खन और बचा हुआ छाछ निकलता है।

 

 

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

पीएम मोदी ने विभाजन से प्रभावित लोगों के साहस और संघर्ष को किया नमन, कहा- मुश्किलों से उबरकर देश की...
राष्ट्रीय  राज्य 
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली।पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार देर...
खेल 
डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

नासिक  : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...
महाराष्ट्र 
नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म