नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

नासिक  : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। उपलब्ध आंकड़ों में चार भूकंप दर्ज हैं, जिनमें सबसे ज्यादा तीव्रता 4.4 रही। महाराषट्र के नासिक में आए भूकंप की तीव्रता 3.4 थी तो वहीं चंबा में भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई।। वहीं, अफगानिस्तान में दो बार भूकंप के झटके से धरती कांपी। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक नासिक, हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान में कुल चार भूकंप दर्ज हुए। इनमें अफगानिस्तान में आए एक भूकंप की तीव्रता सबसे ज्यादा 4.4 रही। बता दें कि महाराष्ट्र में इससे पहले पालघर में  दो भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। 

नासिक में भूकंप के झटके 

धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान ये खबर भी पढ़े : धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को बाजार में मचेगा घमासान

महाराष्ट्र के नासिक में शुक्रवार सुबह 5 बजकर 32 मिनट 39 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.4 रही। भूकंप की गहराई जमीन के भीतर करीब तीन किलोमीटर थी। भूकंप का स्थान 20.461 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 73.748 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। बता दें कि तीन दिन पहले महाराष्ट्र के पालघर में भी भूकंप के दो झटके महसूस किए गए थे। 

चंबा में कितने बजे आया भूकंप
हिमाचल प्रदेश के चंबा में भी शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 36 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 3.0 दर्ज की गई है। इसकी गहराई जमीन के भीतर पांच किलोमीटर थी। चंबा में आए भूकंप का स्थान 33.131 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 76.585 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। उपलब्ध जानकारी में इस भूकंप से भी किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

अफगानिस्तान में कितने बजे आया भूकंप?
अफगानिस्तान में भी शुक्रवार की सुबह भूकंप के दो झटके दर्ज किए गए। भूकंप का पहला झटका सुबह 4 बजकर 29 मिनट 30 सेकंड पर आया, जिसकी तीव्रता 4.0 रही। इसकी गहराई 147 किलोमीटर दर्ज की गई। इसके ठीक 12 मिनट बाद सुबह 4 बजकर 41 मिनट 54 सेकंड पर भूकंप का दूसरा झटका लगा, जिसकी तीव्रता 4.4 दर्ज की गई और इसकी गहराई 136 किलोमीटर दर्ज की गई। फिलहाल अफगानिस्तान में दो बाए आए भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग 

बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग  नन्दकिशोर दास  बेगूसराय ब्यूरो। जिला विधिक सेवा...
बेगूसराय में अधिकार मित्रों की चयन सूची में धांधली, जांच कराने की मांग 

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकील के रूप में पंजीकरण पर लगाई रोक का आदेश वापस लिया, तथ्यात्मक जांच जारी...
राष्ट्रीय  राज्य 
एनएएलएसएआर के 2026 बैच के छात्रों को बड़ी राहत : बीसीआई

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तर प्रदेश

CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

उत्तर प्रदेश: नोएडा में ग्रेनो वेस्ट के शाहबेरी स्थित फर्नीचर मार्केट में गुरुवार देर रात सीएनसी लकड़ी कटिंग की दुकान...
उत्तर प्रदेश 
CNC दुकान में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत

हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

उत्तराखंड सरकार से जातिवादी और सामंती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की अपील
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हल्द्वानी में खड़गे के कार्यक्रम के बाद मंच के शुद्धिकरण पर मायावती नाराज, सख्त कार्रवाई की मांग

घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

लखनऊ: लखनऊ में जानकीपुरम के आनंद विहार कॉलोनी में रहने वाली तपस्या सिंह का बृहस्पतिवार सुबह पति आशीष सोनी (40)...
उत्तर प्रदेश 
घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट...

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर