कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

प्रवेश की मंजूरी से जिले में खुशी की लहर, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ा मऊ का कद

Published By Anand Mishra
On
Anand Mishra Picture

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार

मऊ। चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में मऊ जिले के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मेडिकल कॉलेज को एमबीबीएस पाठ्यक्रम में 50 सीटों पर प्रवेश की मंजूरी मिल गई है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज प्रशासन, चिकित्सकों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस उपलब्धि को संस्थान के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय ने कहा कि स्व. कल्पनाथ राय  का सपना साकार हुआ है। एमबीबीएस की 50 सीटों की मंजूरी मिलने से जिले के साथ ही आसपास के जनपदों के विद्यार्थियों को भी चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिलेगा। मेडिकल कॉलेज में स्थानीय स्तर पर एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होने से विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के लिए दूसरे बड़े शहरों का रुख करने की जरूरत कम होगी।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार, संस्थान में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एमबीबीएस की 50 सीटों की स्वीकृति इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियों को और विस्तार मिलेगा तथा चिकित्सा शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है।
---------------------
क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

संविदा कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह  ये खबर भी पढ़े : संविदा कर्मचारियों ने किया सत्याग्रह

मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. धरमाराय इंगले ने कहा कि एमबीबीएस की सीटें मिलने से मऊ और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए चिकित्सा शिक्षा का नया रास्ता खुलेगा। आने वाले वर्षों में यहां से प्रशिक्षित होने वाले चिकित्सक क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ाने में इसका दूरगामी लाभ मिलने की उम्मीद है।
------------------
बीते 19 जून को राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने किया था निरीक्षण

मऊ। मेडिकल कॉलेज की मंजूरी के लिए राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग टीम ने बीते 19 जून को कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस का निरीक्षण किया था।  टीम ने कॉलेज में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं, विभागवार संसाधनों, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता समेत विभिन्न मानकों का बारीकी से जायजा लिया था।
निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल कॉलेज के विभिन्न विभागों, वार्डों, ओपीडी, ओटी, जांच केंद्र, आईसीयू, इमरजेंसी और अन्य चिकित्सा सुविधाओं का निरीक्षण किया था। इसके साथ ही मरीजों की संख्या, उपचार व्यवस्था तथा मेडिकल रिकॉर्ड से संबंधित अभिलेखों की भी जानकारी ली थी। कॉलेज प्रशासन की ओर से टीम को आवश्यक दस्तावेज और निर्धारित मानकों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई थी।

--------------------
*कॉलेज प्रशासन को मिल बधाइयां*

50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी की खबर के बाद मेडिकल कॉलेज से जुड़े चिकित्सकों, शिक्षकों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों ने कॉलेज प्रशासन को बधाई दी। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की मेहनत, बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। सभी ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी को मऊ के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले की पहचान एक बेहतर चिकित्सा शिक्षा केंद्र के रूप में और मजबूत होने की उम्मीद है।

---------------------
*निदेशक के आगमन पर बुके देकर किया स्वागत*

मऊ। कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ मनीष राय का डॉ.अभिनव मिश्रा, डॉ. पीयूष मिश्रा, चंदन यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. शाजिया, डॉ. अमृता, डॉ. प्रियंका, डॉ. गीतांजलि, डॉ. जितेंद्र, डॉ. सुमित आर्या, डॉ. राकेश मद्धेशिया, मनीष राय, प्रेम प्रतीक दुबे, विवेक तिवारी, शिवांश राय, नितेश राय, दीपक शर्मा, ओम प्रकाश पांडेय, आशुतोष चतुर्वेदी ने बुके देकर सम्मानित किया।

लेखक के बारे में

Anand Mishra Picture

आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।

नवीनतम

कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में 14 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के जश्न और आतिशबाजी के दौरान सिंध प्रांत...
अंतर्राष्ट्रीय 
कराची में 14 अगस्त के जश्न के दौरान हवाई फायरिंग, महिला की मौत, 94 लोग घायल

डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नई दिल्ली।पुरानी दिल्ली 6 ने शानदार जुझारूपन का प्रदर्शन करते हुए दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) 2026 में गुरुवार देर...
खेल 
डीपीएल 2026: आखिरी ओवर में पुरानी दिल्ली 6 का धमाका, नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स को 4 विकेट से हराया

नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

नासिक  : महाराष्ट्र के नासिक से लेकर हिमाचल प्रदेश के चंबा और अफगानिस्तान तक शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस...
महाराष्ट्र 
नासिक और हिमाचल में भूकंप के झटके

धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, एकता...
उत्तराखंड 
धामी ने प्रदेशवासियों से किया तिरंगा अभियान में शामिल होने का आह्वान

नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

नई दिल्ली: NEET UG 2026 के नतीजों में हरियाणा के पांशुल बंसल ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पूरे भारत में...
शिक्षा-रोजगार 
नीट  सफलता के 6 अचूक मंत्र

उत्तर प्रदेश

यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

अम्बेडकरनगर,13 अगस्त 2026।यूपी हेल्थ डैशबोर्ड के माध्यम से माह मई 2026 के आंकड़ों के आधार पर जनपदों की रैंकिंग में...
उत्तर प्रदेश 
यूपी हेल्थ डैशबोर्ड की मई 2026 रैंकिंग में अंबेडकरनगर प्रदेश में पांचवें स्थान पर

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

फिरोजाबाद, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से सम्बद्ध ट्रॉमा सेंटर पर घोर लापरवाही के कारण मरीज व उनके तीमारदार काफी परेशानी...
उत्तर प्रदेश 
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर पर अव्यवस्थाओं के कारण हाल बेहाल

कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

निदेशक डॉक्टर मनीष राय ने कहा स्वर्गीय कल्पनाथ राय का सपना हुआ सरकार
उत्तर प्रदेश 
कल्पनाथ राय इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल कॉलेज को मिली 50 एमबीबीएस सीटों की सौगात

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
उत्तर प्रदेश 
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म