स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस का होगा आयोजन
मऊ / स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 15 अगस्त, 2026 को जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री रेस (बालक/बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
बालक वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस प्रातः 06:00 बजे पुलिस लाइन, मऊ से प्रारंभ होकर बाईपास रोड से होते हुए डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ में समाप्त होगी। वहीं बालिका वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस भीटी चौक से प्रारंभ होकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
प्रतियोगिता में प्रथम छह स्थान प्राप्त करने वाले विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह ने इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि बालक वर्ग के प्रतिभागी 15 अगस्त को प्रातः 05:00 बजे तक पुलिस लाइन, मऊ के मुख्य गेट पर तथा बालिका वर्ग की प्रतिभागी प्रातः 05:00 बजे तक भीटी चौक पर उपस्थित होकर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
जिला खेल कार्यालय ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों से प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस खेल आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
आनन्द कुमार मिश्र मऊ जनपद के जाने - माने पत्रकार हैं। आनन्द कुमार को पत्रकारिता का 10 सालों का अनुभव है, यह कई मीडिया संस्थानों अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में तरुणमित्र के मऊ जनपद के ब्यूरो प्रमुख के रुप में कार्यरत हैं।
