एसबीटी पब्लिक स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर

Published By prem tripathi
On
prem tripathi Picture

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसबीटी पब्लिक स्कूल, विशुनपुरा, बखरा में राष्ट्रभक्ति और उत्साह से सराबोर कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में तिरंगे की शान और देशभक्ति का जज्बा नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी ने ध्वजारोहण कर किया। तिरंगा फहराते ही परिसर राष्ट्रगान और देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और गौरव बनाए रखने का संकल्प लिया।

नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज ये खबर भी पढ़े : नवाबगंज टोल प्लाजा पर बैरियर तोड़ने के मामले में अब तक कुल छह वाहन सीज

चेयरमैन एम.एन. त्रिपाठी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का दिन है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा, संस्कार, अनुशासन और राष्ट्रसेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के भारत के निर्माता हैं।

प्रधानाचार्या डॉ. आशा तिवारी ने कहा कि देश का भविष्य केवल पुस्तकीय ज्ञान से नहीं, बल्कि अच्छे संस्कार, जिम्मेदारी और मानवीय मूल्यों से निर्मित होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और समाज व राष्ट्र के प्रति सकारात्मक योगदान देने की अपील की।

विद्यालय के प्रशासक दिवाकर पांडेय ने कहा कि स्वतंत्रता का वास्तविक सम्मान तभी है, जब हम अपने कार्यों से देश को मजबूत बनाने में योगदान दें। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और राष्ट्रप्रेम की भावना को जीवंत किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में उत्साह और देशभक्ति का संचार किया।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, समृद्धि और गौरव को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया। इस दौरान पूरा विद्यालय परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।

लेखक के बारे में

prem tripathi Picture

दशकों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय प्रेम शकर मणि वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में देवरिया व्यूरो के रूप में कार्यरत हैं। सटीक भाषा, तथ्यपरक संपादन और समाचारों को संतुलित रूप देने की उनकी क्षमता उनकी पहचान है।

नवीनतम

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

जन्मदिन विशेष :जब प्रधानमंत्री की पोती बनीं बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री, आज भी लाखों महिलाओं की प्रेरणा

मुंबई, 15 अगस्त। किसी दूसरे देश से आकर बॉलीवुड में जगह बनाना आसान नहीं होता, लेकिन 1990 और 2000 के...
मनोरंजन 
जन्मदिन विशेष :जब प्रधानमंत्री की पोती बनीं बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्री, आज भी लाखों महिलाओं की प्रेरणा

होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

अबू धाबी, 15 अगस्त। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकारी तेल कंपनी अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (एडीएनओसी ) के...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज में एडीएनओसी टैंकर पर हमला, यूएई ने नौवहन अधिकारों की रक्षा का लिया संकल्प

चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम

कलान/शाहजहांपुर। पिछले कई दिनों से जारी अनियमित बिजली आपूर्ति से आक्रोशित नगर कलान के लोगों का धैर्य शनिवार को आखिरकार...
बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश, हाईवे किया जाम

उत्तर प्रदेश

अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

अयोध्या। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे।...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
अयोध्या में वीरेंद्र सहवाग ने किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका माथा

चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  सुशील कुमार सिंह* के...
उत्तर प्रदेश 
चोरी का ई-रिक्सा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त कराने का संकल्प लेने...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर भव्य बाइक रैली, ‘नशा मुक्त भारत’ का दिया संदेश

स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प

देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर देशभक्ति एवं हर्षोल्लास के वातावरण में ध्वजारोहण...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में हुआ ध्वजारोहण, शहीदों के सपनों का भारत बनाने का लिया संकल्प