दहेज की बलि चढ़ी विवाहिता, लखनऊ में पति, सास और नाबालिग देवर गिरफ्तार, फांसी लगाकर हत्या का आरोप

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ।राजधानी लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी है। मृतका के मायके पक्ष ने पति, सास और देवर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने तथा फांसी लगाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार सीतापुर जनपद के चौधरी टोला निवासी विनोद साह (भुर्जी) ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन **पूजा** की शादी करीब तीन वर्ष पहले वजीरगंज निवासी शुभम के साथ हुई थी।

 आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग मोटरसाइकिल और अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पूजा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वादी का आरोप है कि 2 जून 2026 को पति, सास और देवर ने मिलकर पूजा की फांसी लगाकर हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। शिकायत के आधार पर थाना वजीरगंज में दहेज हत्या समेत विभिन्न धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने काकोरी कबाबी वाली गली के पास से वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जिलेभर में 17 दिन चलेगा जनकल्याण महाअभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं। ये खबर भी पढ़े : जिलेभर में 17 दिन चलेगा जनकल्याण महाअभियान, गांव-गांव पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं।

 गिरफ्तार आरोपियों में पति शुभम (28 वर्ष), सास मीना (55 वर्ष) तथा एक बाल अपचारी शामिल है। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उन्होंने कभी दहेज की मांग नहीं की और न ही पूजा को प्रताड़ित किया। उनका दावा है कि पूजा ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कराई जा रही है। वहीं मृतका की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है और मामले की विवेचना जारी है। 

खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक! ये खबर भी पढ़े : खबर का असर: स्लॉटर हाउसों से हटाए गए वर्षों से जमे पशु चिकित्सक!

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार चढ़ाव के बीच मजबूती के साथ ट्रेड करता हुआ...
कारोबार 
घरेलू शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

जयपुर। राजस्थान में मानसून के आगमन से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार शाम से प्रदेश के...
राजस्थान 
राजस्थान में प्री-मानसून आंधी-बारिश से राहत, दो लोगों की हादसों में मौत

उत्तर प्रदेश

अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

कौशाम्बी। जनपद में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ीकरण तथा विभिन्न अभियानों की प्रगति की समीक्षा के लिए बुधवार रात पुलिस...
उत्तर प्रदेश 
अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, गैंगस्टर कार्रवाई और संपत्ति जब्ती में लाई जाए तेजी: एसपी सत्यनारायण

लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ । राजधानी के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में गुरुवार रात तहसील सदर अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक स्कॉर्पियो...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में सनसनी: गोमतीनगर विस्तार में खड़ी स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस

अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत जायस थाना क्षेत्र के बक्शी का पुरवा गांव में शुक्रवार की सुबह उस...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी: बर्थडे पार्टी से लौटे किशोर की गला रेतकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी

अम्बेडकर नगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ अम्बेडकरनगर सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ...
उत्तर प्रदेश 
रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी