लखनऊ में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और ऑटो बरामद

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के निगोहां क्षेत्र में महिला के साथ दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में पकड़कर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने 1 जून 2026 को थाना निगोहां में शिकायत दर्ज कराई थी कि 31 मई की रात तेलीबाग से ड्यूटी समाप्त कर घर लौटते समय वह एक ऑटो में सवार हुई थी। मदापुर चौराहे पर अन्य सवारियों के उतर जाने के बाद ऑटो चालक और उसके साथी ने उसे बहाने से गौतमखेड़ा क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

पंचायत चुनाव की देरी पर हाईकोर्ट सख्त, अगली सुनवाई में आयोग स्पष्ट करें तारीख ये खबर भी पढ़े : पंचायत चुनाव की देरी पर हाईकोर्ट सख्त, अगली सुनवाई में आयोग स्पष्ट करें तारीख

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में तीन विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान पुलिस ने 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा इलेक्ट्रॉनिक और मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान उपदेश लोधी उर्फ गहना (26) निवासी रंजीत खेड़ा, थाना निगोहां के रूप में की।

झांसी में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: उड़ीसा से 35 लाख का गांजा ला रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : झांसी में एएनटीएफ का बड़ा एक्शन: उड़ीसा से 35 लाख का गांजा ला रहे दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

शनिवार को मुखबिर की सूचना पर थाना निगोहां पुलिस और सर्विलांस टीम (दक्षिणी) ने जंगल मंगल तिराहा से रमादाई खेड़ा जाने वाले मार्ग पर आरोपी की घेराबंदी की। पुलिस का दावा है कि खुद को घिरा देखकर आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस .315 बोर तथा घटनास्थल से दो खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा वारदात में प्रयुक्त ऑटो संख्या UP32ST4199 भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल  ये खबर भी पढ़े : भीषण गर्मी से महिला चिकित्सालय में मरीजों का हाल बेहाल

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी रायबरेली जनपद के महाराजगंज थाने में हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके फरार साथी की तलाश कर रही है।कमिश्नरेट पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और फरार सहयोगी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

लॉर्ड्स टेस्ट: ‘अब मूविंग डे तीसरे नहीं, पहले दिन होता है’-काइल जैमीसन

लंदन। लॉर्ड्स में इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को 16 विकेट...
खेल 
लॉर्ड्स टेस्ट: ‘अब मूविंग डे तीसरे नहीं, पहले दिन होता है’-काइल जैमीसन

रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी

अम्बेडकर नगर। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ अम्बेडकरनगर सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ...
उत्तर प्रदेश 
रिजेक्ट वक्फ सम्पतियों का सही डाटा पोर्टल पर 8 जून तक करें लॉगिन : सुनीता देवी

अंबेडकरनगर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड सुधार के निर्देश, उम्मीद पोर्टल पर त्रुटियां 08 जून तक ठीक करने का आदेश

अंबेडकरनगर।जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ अम्बेडकरनगर सुनीता देवी द्वारा बताया गया कि उम्मीद पोर्टल पर वक्फ सम्पतियों का...
उत्तर प्रदेश 
अंबेडकरनगर में वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड सुधार के निर्देश, उम्मीद पोर्टल पर त्रुटियां 08 जून तक ठीक करने का आदेश

नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, फ्लैट में लगी लपटें, फायर ब्रिगेड जुटी

नोएडा। दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार को बड़ा हादसा सामने आया जब सेक्टर-75 स्थित एक बहुमंजिला इमारत की सोसाइटी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग, फ्लैट में लगी लपटें, फायर ब्रिगेड जुटी

नोएडा: विधवा पेंशन दिलाने के नाम पर ठगी, डीएम की जांच में आरोपी गिरफ्तार

नोएडा। थाना सूरजपुर में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है की विधवा पेंशन दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति...