पुदीना गर्मियों में पाचन संबंधी समस्याओं के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपाय : डॉ. एस.एस. गौरी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

कानपुर। पुदीना एक ऐसी औषधीय जड़ी-बूटी है जो गर्मियों के मौसम में गैस, अपच, अम्लता और पेट संबंधी अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक है। इसके प्राकृतिक गुण पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह बातें गुरुवार को आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. एस.एस. गौरी ने कहीं।भारत की विज्ञान आधारित आयुर्वेदिक कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने आज शहर में पुदीना के औषधीय गुणों को लेकर एक जागरूकता अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में पुदीना के स्वास्थ्य लाभों और आयुर्वेद में उसकी उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की गई।

डॉ. गौरी ने बताया कि पुदीना में एंटीऑक्सिडेंट्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो विशेष रूप से गर्मी के मौसम में शरीर को लाभ पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि पुदीना का इतिहास लगभग तीन हजार वर्ष पुराना माना जाता है और आयुर्वेद में इसे पाचन तंत्र के लिए लाभकारी जड़ी-बूटी के रूप में वर्णित किया गया है। पुदीना में मौजूद मेंथॉल पाचन के लिए आवश्यक एंजाइमों को सक्रिय करता है, पेट की मांसपेशियों को आराम देता है तथा गैस, अपच, ऐंठन और पेट फूलने जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

एडवाइजरी पर कार्रवाई करे पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन : संघर्ष समिति  ये खबर भी पढ़े : एडवाइजरी पर कार्रवाई करे पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन : संघर्ष समिति

डाबर इंडिया लिमिटेड के डायरेक्टर-मार्केटिंग श्रीराम पद्मनाभन ने कहा कि बदलती जीवनशैली और व्यस्त कार्यशैली के बीच लोग प्राकृतिक और प्रभावी स्वास्थ्य समाधानों की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी पारंपरिक आयुर्वेद को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और पुदीना आधारित उत्पाद पेट संबंधी समस्याओं के समाधान में उपयोगी साबित होते हैं।

कार्यक्रम में बताया गया कि बाजार में उपलब्ध कई एंटासिड रासायनिक तत्वों पर आधारित होते हैं, जबकि पुदीना आधारित आयुर्वेदिक उत्पाद प्राकृतिक विकल्प प्रदान करते हैं। डाबर का पुदीन हरा ब्रांड करीब 100 वर्ष पुराना है, जिसका उपयोग गैस, अपच, पेट दर्द और अम्लता जैसी समस्याओं में किया जाता है।

कंपनी के अनुसार पुदीन हरा टैबलेट, लिक्विड, पाउडर और फिज सहित विभिन्न रूपों में उपलब्ध है तथा इसमें पुदीना सत्व प्रमुख घटक के रूप में शामिल है। कार्यक्रम में गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आयुर्वेदिक उपायों को अपनाने पर भी जोर दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

पुलिस निगरानी में छोटे वाहनों को सुरक्षित पहुंचाया गया गंतव्य तक सीवान। बिहार बंद के दौरान जेपी चौक पर प्रदर्शनकारियों...
बिहार 
बिहार बंद के दौरान सीवान पुलिस ने यातायात व्यवस्था रखी सुचारू

काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

साक्ष्य जुटाने के साथ चोरों की पहचान में जुटी पुलिस गुवाहाटी। गुवाहाटी के बशिष्ठ स्थित काली मंदिर में बीती रात...
राष्ट्रीय 
काली मंदिर में सनसनीखेज चोरी, देवी की प्रतिमा से 10 लाख के आभूषण गायब

उत्तर प्रदेश

दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

शिक्षण संस्थाओं में मास्टर डाटा तैयार करने और डिजिटलीकरण की प्रक्रिया 22 जुलाई से शुरू मऊ। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शासन ने जारी की समय-सारिणी

कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

देवरिया। जनपद में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी...
उत्तर प्रदेश 
कच्ची शराब पर आबकारी-पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार