₹15 लाख करोड़ की हेराफेरी का आरोप! जानिए कौन हैं राजेश मेहता

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

राजेश मेहता :भारत की प्रमुख गोल्ड रिफाइनिंग और ज्वेलरी निर्माण कंपनियों में से एक राजेश एक्सपोर्ट्स लिमिटेड इन दिनों गंभीर विवादों में घिर गई है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कंपनी और उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक राजेश मेहता के खिलाफ अंतरिम कार्रवाई करते हुए आरोप लगाया है कि वित्त वर्ष 2021 से 2025 के बीच कंपनी ने अपने राजस्व और वित्तीय स्थिति को लेकर निवेशकों के सामने भ्रामक तस्वीर पेश की। इस कार्रवाई के बाद कंपनी का शेयर में गुरुवार को लोअर सर्किट लग गया। इसकी वजह से कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली LIC के शेयर्स भी आज 1% तक गिर गए।

सेबी की जांच में क्या सामने आया?
सेबी के अनुसार, राजेश एक्सपोर्ट्स ने वित्त वर्ष 2021 से 2025 के बीच अपने कारोबार से जुड़े आंकड़ों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया। जांच में दावा किया गया कि कंपनी ने लगभग ₹15.15 लाख करोड़ के कंसोलिडेटेड रेवेन्यू की गलत रिपोर्टिंग की। हैरानी की बात यह है कि कथित तौर पर 99.8% राजस्व असलियत से कहीं ज्यादा दिखाया गया था। SEBI का कहना है कि कंपनी के प्रमोटर से जुड़ी संस्थाओं के माध्यम से फंड के इस्तेमाल को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं।

 जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी? ये खबर भी पढ़े :  जानिए आपके राज्य में अगस्त में कब रहेगी  बैंक की छुट्टी?

कौन हैं राजेश मेहता?
राजेश मेहता का जन्म 20 जून 1964 को बेंगलुरु में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई सेंट जोसेफ स्कूल से की। कम उम्र में ही वह अपने पिता के जूलरी कारोबार से जुड़ गए थे। 1980 के दशक में उन्होंने अपने भाई प्रशांत मेहता के साथ मिलकर चांदी के आभूषणों का कारोबार शुरू किया। इसके लिए उन्होंने अपने बड़े भाई से मात्र 1200 रुपये उधार लिए थे। धीरे-धीरे उनका कारोबार दक्षिण भारत, गुजरात और मुंबई जैसे बड़े बाजारों तक फैल गया।

छोटे कारोबार से अरबों डॉलर की कंपनी तक का सफर
साल 1995 में राजेश एक्सपोर्ट्स ने शेयर बाजार में कदम रखा और आईपीओ के जरिए करीब 10 करोड़ रुपये जुटाए। इसके बाद कंपनी ने गोल्ड रिफाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और रिटेल कारोबार में तेजी से विस्तार किया। कंपनी को दुनिया भर में पहचान तब मिली जब 2015 में उसने स्विट्जरलैंड की मशहूर गोल्ड रिफाइनरी वाल्कैम्बी (Valcambi) को करीब 400 मिलियन डॉलर में खरीद लिया। यह डील पूरी तरह कैश पेमेंट के जरिए हुई थी।

अब क्यों फंसे राजेश मेहता?
सेबी के आदेश के अनुसार, राजेश मेहता कंपनी के प्रमुख निर्णय लेने वाले व्यक्ति थे और फाइनेंशियल एक्टिविटी पर उनका सीधा कंट्रोल था। इसी वजह से नियामक ने उन्हें अगली सूचना तक शेयर बाजार में किसी भी प्रकार की खरीद-बिक्री या कारोबार करने से रोक दिया है।

LIC को भी लगा झटका
राजेश एक्सपोर्ट्स में भारतीय जीवन बीमा निगम की 10.80% हिस्सेदारी है। सेबी की कार्रवाई के बाद कंपनी के शेयर में तेज गिरावट आई, जिसका असर LIC के निवेश पर भी पड़ा। आपको बता दें कि यदि मामले में आरोप सही साबित होते हैं तो यह हाल के वर्षों के सबसे बड़े कॉर्पोरेट गवर्नेंस विवादों में से एक बन सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सांसद के करीबी सहयोगी सुमित राय ने एक बार फिर कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया है।...
पश्चिम बंगाल 
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद फिर हाई कोर्ट पहुंचे सुमित राय

रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी स्थित महानंदा बैराज इलाके में रेत खनन के काम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)...
पश्चिम बंगाल 
रेत कारोबार पर भाजपा में खुली कलह, पुलिस ने जब्त किए दो डंपर

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश

डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

   बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने श्रावण मास कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत बरेली-बदायूं सीमा से...
उत्तर प्रदेश 
डीएम-एसएसपी ने देर रात किया कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण

रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल(रालोद) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने शुक्रवार को अपने पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से...
उत्तर प्रदेश 
रालोद पार्टी को बड़ा झटका, अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा

आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

फतेहाबाद में सनसनीखेज वारदात, दो मासूम बच्चों को जहर देकर डिग्गी में फेंका फतेहाबाद। जिले के भट्टूकलां उपमंडल के गांव...
उत्तर प्रदेश 
आंगनबाड़ी वर्कर ने बच्चों को जहर खिलाकर की खुद की आत्महत्या

खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा पुलिस के जवानों ने मानवता का परिचय देते हुए महामाया फ्लाईओवर के नीचे...
उत्तर प्रदेश 
खाकी की मानवता की मिसाल, पानी में फंसी एंबुलेंस को निकाला बाहर