अटल आवासीय विद्यालय से युवाओं के सपनों को मिल रही उड़ान

निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आधुनिक शिक्षा दिलाने पर योगी सरकार का जोर- बिनोद मंडल

Published By Sonbhadra
On
Sonbhadra Picture

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा मीरजापुर मंडल के सोनभद्र जिले के गुरमुरा में संचालित अटल आवासीय विद्यालय युवाओं के सपने साकार करने का माध्यम बन रहा है। यहां मंडल के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को सीबीएसई पैटर्न पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। इससे निराश्रित और गरीब परिवार के बच्चों के सपनों को एक नई उड़ान मिली है। उनके भीतर उज्ज्वल भविष्य को लेकर आत्मविश्वास भी जागा है।  
   प्रधानाचार्य बिनोद कुमार मंडल ने बताया कि शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 में अब तक 160 सीटों के सापेक्ष 150 छात्रों का प्रवेश लिया जा चुका है जबकि कक्षा 9 में 64 सीटों के सापेक्ष 54 छात्रों ने अभी तक प्रवेश लिया है। वर्तमान में 820 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। उन्होंने बताया कि आधुनिक युग में छात्रों को अधिक से अधिक तकनीकी रूप से दक्ष बनाया जा सके इसके लिए योगी सरकार इस विद्यालय में बच्चों को आईटी और कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दे रही है। इस वर्ष 2026-27 में शुरू होने जा रहे ग्यारहवीं कक्षा में कम्प्यूटर साइंस का विषय विकल्प के रूप में उपलब्ध कराया जाएगा। कम्प्यूटर शिक्षण के लिए विद्यालय में पीजीटी कम्प्यूटर शिक्षक का पद सृजित किया गया है। विद्यालय में बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए योगा, शारीरिक व्यायाम व खेलकूद की भी सुविधा सुनिश्चित की गई है। 

’108 छात्रों ने 10वीं की परीक्षा की है उत्तीर्ण’
प्रधानाचार्य ने बताया कि वर्ष 2025-26 में हाईस्कूल के प्रथम बैच के 118 छात्रों में से 108 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण कीं। छात्र अमित कुमार ने  सर्वाधिक 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 82.20 प्रतिशत अंकों के साथ रागिनी दूसरे स्थान पर रहीं जबकि सत्यम ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। 

सघर्ष पर जोरः सम्मानित किये गये सेवा निवृत्त शिक्षक ये खबर भी पढ़े : सघर्ष पर जोरः सम्मानित किये गये सेवा निवृत्त शिक्षक

’प्रवेश के लिए ये कर सकते हैं आवेदन’ 
सरकार विद्यालय में निरंतर सुविधाओं का विस्तार करते हुए पंजीकृत निर्माण श्रमिकों एवं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के पात्र बच्चों को गुणवत्तापूर्ण निशुल्क शिक्षा प्रदान करने के मकसद से अटल आवासीय विधायक का संचालन कर रही है। मीरजापुर, भदोही व सोनभद्र के उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चे एवं कोविड-19 के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चे तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत पात्र बच्चे प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। गौरतलब है कि अटल आवासीय विद्यालय, गुरमुरा का उद्घाटन 11 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल आवासीय विद्यालय वाराणसी से वर्चुअल माध्यम से किया था।

कौशाम्बी में योजनाओं की सौगात: युवाओं को मिले 5 लाख के चेक, लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड ये खबर भी पढ़े : कौशाम्बी में योजनाओं की सौगात: युवाओं को मिले 5 लाख के चेक, लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

नेपाल : सीमा विवादित बयान पर विरोध तेज, छात्र संगठनों ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

काठमांडू। नेपाल की विपक्षी वामपंथी दलों से जुड़े छात्र संगठनों ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के विवादित सीमा संबंधी बयान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
नेपाल : सीमा विवादित बयान पर विरोध तेज, छात्र संगठनों ने की प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग

उत्तर प्रदेश

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित