विश्व पर्यावरण दिवस पर लक्ष्य के अनुरूप हो पौधारोपण, संरक्षण पर भी दें विशेष ध्यान: कृष्णा पासवान

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान, जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के दिए निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260604-WA0064(1)

कौशाम्बी। जिले में प्रदेश की पशुधन एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने गुरुवार को मां शीतला देवी अतिथि गृह, सयारा में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित किए जाने वाले “समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान” की तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस अवधि में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम, मीडिया संवाद, जन-कल्याण शिविर, स्वास्थ्य मेला, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, विकास प्रदर्शनी, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा रात्रि चौपाल एवं विश्राम कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप व्यापक स्तर पर पौधारोपण कराया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पौधों के संरक्षण पर भी विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील का उल्लेख करते हुए अधिकारियों से एक पेड़ मां के नाम अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों एवं प्रत्येक व्यक्ति को इस अभियान से जोड़ते हुए कम से कम एक पौधा अपनी मां के नाम अवश्य लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लाभान्वित करने पर विशेष ध्यान देने को कहा।बैठक में उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जनपद में बिजली आपूर्ति की स्थिति की जानकारी ली और निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित समयावधि के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।राज्यमंत्री ने कहा कि विश्व दुग्ध दिवस के अवसर पर 1 जून से 7 जून तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने जनपद की सभी गौशालाओं में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, पशुओं के लिए हरे चारे तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, अवधेश गुप्ता, नगर पंचायत अझुवा की अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

मास्टरमाइंड युवती लिव-इन पार्टनर संग चला रही थी गैंग
उत्तर प्रदेश 
विवाह के नाम पर नाबालिग किशोरियों की मानव तस्करी का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में 21 साल की महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह अपने पति के साथ...
उत्तर प्रदेश 
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

खाली प्लाटों में पड़ा कूड़ा, जमीन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश

जमीन मालिकों को खाली प्लाट की बाउंड्री करवाना अनिवार्य

बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित

बिजनौर। जनपद में चल रहे मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य के अंतर्गत नगर पालिका परिषद किरतपुर ने एक उल्लेखनीय उपलब्धि...
उत्तर प्रदेश 
बिजनौर नगर पालिका किरतपुर ने रचा नया कीर्तिमान, सुशीला देवी सम्मानित