स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा में डीएम सख्त, आरआरसी संचालन में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश

शौचालय रेट्रोफिटिंग जल्द पूरी करने और केयरटेकरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित कराने के आदेश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260602-WA0009

कौशाम्बी। जिले में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सम्राट उदयन सभागार में जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग, आरआरसी (रिसोर्स रिकवरी सेंटर) संचालन, सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था तथा प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन की प्रगति की समीक्षा की गई।व्यक्तिगत शौचालयों की रेट्रोफिटिंग के लिए कराए जा रहे सर्वे की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष शेष रेट्रोफिटिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान को और मजबूती मिल सके।आरआरसी केंद्रों के संचालन की समीक्षा में स्थिति संतोषजनक न मिलने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) को निर्देशित किया कि सभी आरआरसी केंद्रों का संचालन व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अपेक्षित प्रगति न करने वाले सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा जिला पंचायत राज अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश भी दिए।सामुदायिक शौचालयों के संचालन और केयरटेकरों के मानदेय भुगतान की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी केयरटेकरों को समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिससे शौचालयों का नियमित संचालन प्रभावित न हो।बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि ग्राम पुरखास स्थित प्लास्टिक यूनिट में 29.88 कुंतल तथा ग्राम टेंवा स्थित प्लास्टिक यूनिट में 34.48 कुंतल प्लास्टिक एकत्रित किया जा चुका है। वर्तमान में प्लास्टिक की धुलाई और छंटाई का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के समन्वय से इसके विक्रय की प्रक्रिया भी चल रही है। इसके अलावा अन्य विक्रेताओं को प्लास्टिक बेचकर ओआरएस (राजस्व) भी उत्पन्न किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि गोबरधन योजना के तहत ग्राम बिदांव में स्थापित बायोगैस प्लांट से उत्पादित गैस का उपयोग गौ-आश्रय स्थल, पुलिस चौकी एवं पंचायत भवन में विद्युत आपूर्ति के लिए किया जा रहा है, जिससे वैकल्पिक ऊर्जा को बढ़ावा मिल रहा है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

नई दिल्ली। USB चार्जिंग केबल का इस्तेमाल हम सभी करते हैं और सभी का ध्यान केबल पर बने त्रिशूल जैसे...
टेक-मित्र 
चार्जिंग केबल पर क्यों होता है त्रिशूल जैसा निशान? क्या है इसका मतलब?

एक्ट्रेस ने सुनाई 40 साल के अकेलेपन की आपबीती

ऊषा नाडकर्णी। : लोकप्रिय टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में अपने दमदार अभिनय से घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री उषा...
मनोरंजन 
एक्ट्रेस ने सुनाई 40 साल के अकेलेपन की आपबीती

किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण पर SAD के समर्थन का खुलकर स्वागत किया

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग को लेकर शिरोमणि अकाली...
नारी व बाल जगत 
किरेन रिजिजू ने महिला आरक्षण पर SAD के समर्थन का खुलकर स्वागत किया

 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

केला  :केला एक ऐसा फल है जिसे एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन B6 और फाइबर...
लाइफस्टाइल 
 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली: अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने PM मोदी से फोन पर बात की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म...
अंतर्राष्ट्रीय 
 भारत-अमेरिका सहयोग पर जेडी वेंस मोदी के बीच हुई अहम चर्चा

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

प्रयागराज: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज शनिवार को प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने यहां आयोजित 'छात्रों...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में राहुल गांधी का वार, रोजगार संकट पर केंद्र को घेरा

जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में खरीदारी के बाद कैरी बैग के नाम पर 16 रुपये अतिरिक्त वसूलना एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर: कैरी बैग के 16 रुपये लेना पड़ा भारी, मेगा मार्ट पर जुर्माना

धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

कौशाम्बी। जिले में संत शिरोमणि रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के समरसता संकल्प अभियान के...
उत्तर प्रदेश 
धर्मराज मौर्य ने किया कलश रथ यात्रा का स्वागत, बोले- संत रविदास ने दिखाई समरसता की राह

बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी

बहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, डीएम दफ्तर घेरकर दी "आरक्षण नहीं तो वोट नहीं" की चेतावनी...
उत्तर प्रदेश 
बहराइच:लोकतंत्र में तानाशाही और अफसरशाही नहीं चलेगी, योगी सरकार पर गरजे पूर्व मंत्री मुकेश साहनी