पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पुलिस पर फायरिंग के बाद पैर में लगी गोली

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हुआ आरोपी, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

वर्ष 2015 के हत्या मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है आरोपी, जमानत पर था बाहर

 IMG-20260603-WA0013

कौशाम्बी। जिले के महेवाघाट थाना क्षेत्र के घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पर फायरिंग कर भागने का प्रयास कर रहे आरोपी के पैर में जवाबी कार्रवाई के दौरान गोली लगी। घायल अवस्था में उसे हिरासत में लेकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में हत्या के एक मामले में आजीवन कारावास की सजा पा चुका है और वर्तमान में जमानत पर बाहर था।पुलिस के मुताबिक 2 जून की सुबह महेवाघाट थाने को सूचना मिली कि घोघपुर गांव निवासी शिवभोला निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी (45) की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों की तहरीर पर हत्या समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य भी एकत्र किए।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने मौके का निरीक्षण कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया। गठित टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश और चेकिंग अभियान चला रही थीं।इसी क्रम में मंगलवार रात करीब 11:30 बजे शाहपुर मोड़ और भगतपुरवा मोड़ के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने बाइक कच्चे रास्ते की ओर मोड़ दी और हरभजन बाबा मंदिर, बैरागीपुर के पास असंतुलित होकर गिर गया।पुलिस ने उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने को कहा, लेकिन आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने अपना नाम शिवभोला निषाद पुत्र नत्थू निषाद निवासी ग्राम घोघपुर थाना महेवाघाट बताया। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, दो खोखा कारतूस .315 बोर, तीन खोखा कारतूस पिस्टल तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। वर्ष 2015 में दर्ज हत्या और साक्ष्य मिटाने के एक मामले में उसे न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। एडीजे-07 न्यायालय ने 10 सितंबर 2023 को उसे दोषी करार देते हुए दंडित किया था। वर्तमान में वह जमानत पर जेल से बाहर था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले का सफल अनावरण कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विधानसभा चुनाव: माननीयों के लिए चुनावी डोज बनीं रोडवेज बसें! ये खबर भी पढ़े : विधानसभा चुनाव: माननीयों के लिए चुनावी डोज बनीं रोडवेज बसें!

 

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ग्वालियर। मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी 21.05 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में ग्वालियर राज्य साइबर जोन पुलिस...
मध्य प्रदेश 
 पुलिस ने 21 करोड़ साइबर ठगी मामले में मैकेनिकल इंजीनियर को किया गिरफ्तार

ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 के तीसरे दिन शुक्रवार को केंद्रीय संस्कृति और...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
ब्रिक्स सम्मेलन 2026 : बैठक में भारत ने बढ़ाए सांस्कृतिक सहयोग के कदम

मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शुक्रवार काे राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम...
छत्तीसगढ़ 
मुख्यमंत्री ने लॉन्च किया छत्तीसगढ़ का प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड 'कोशल फैब'

विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 'हमारा प्रदेश विकास की दिशा में लगातार आगे बढ़...
मध्य प्रदेश 
विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करेगी युवा पीढ़ी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

काठमांडू। नेपाल के नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं को उठाते हुए शुक्रवार को संसद में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी)...
अंतर्राष्ट्रीय 
 नेपाल: सत्तारूढ़ दल के सांसदों ने सरकार से पूछा– ‘सरकार कहां है?’

उत्तर प्रदेश

15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

देवरिया। अगर आपने अभी तक अपने घरेलू गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत सतर्क हो जाइए। आशा...
उत्तर प्रदेश 
   15 अगस्त तक करा लें गैस कनेक्शन की ईकेवाईसी वरना महंगी पड़ेगी रसोई गैस

छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

लखनऊ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को प्रयागराज में आयोजित होने वाले छात्रों की गूंज आयोंजन में छात्रों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
छात्रों की गूंज आज, राहुल उठायेंगे छात्रों के मुद्दे 

सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

लखनऊ। हर बच्चे को छह माह तक केवल मां का दूध मिले, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को समुदाय में स्तनपान...
उत्तर प्रदेश 
सामान्य व सिजेरियन प्रसव के बाद स्तनपान की सही तकनीक पर चर्चा

भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर

-एलसीटीएसएल की 51वीं बोर्ड बैठक में संचालन और बजट की समीक्षा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
भूने हुए काजू खाकर अधिकारियों ने सिटी बसों की आय बढ़ाने पर दिया जोर