कौशाम्बी में योजनाओं की सौगात: युवाओं को मिले 5 लाख के चेक, लाभार्थियों को बांटे आयुष्मान कार्ड
राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने सीएम युवा योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान और मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को किया सम्मानित, किसानों को भी वितरित की गई अरहर बीज मिनी किट
कौशाम्बी। जिले में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग की राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सहायता सामग्री एवं प्रमाण पत्र वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन माॅ शीतला अतिथि गृह, सयारा में किया गया।कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री युवा योजना के अंतर्गत लाभार्थी मोहित कुमार एवं शोभित कुमार को पांच-पांच लाख रुपये के डमी चेक प्रदान किए। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्वरोजगार योजनाओं को बढ़ावा दे रही है, जिससे युवा रोजगार पाने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बन सकें।इसके अलावा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत लाभार्थी दिनेश कुमार प्रजापति एवं गुड्डी देवी को टूलकिट प्रदान की गई। राज्यमंत्री ने कहा कि पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत लाभार्थी रामसागर, सुमित्रा एवं सुनीता को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को गंभीर बीमारियों के इलाज में सहायता मिल सके।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को उनके नए आवासों की चाबियां भी सौंपी गईं। इसके साथ ही किसानों को कृषि उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से अरहर बीज मिनी किट का वितरण किया गया।राज्यमंत्री कृष्णा पासवान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिक से अधिक पात्र लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा, नगर पालिका परिषद मंझनपुर के अध्यक्ष वीरेन्द्र फौजी, नगर पालिका परिषद भरवारी की अध्यक्ष कविता पासी, अवधेश गुप्ता, नगर पंचायत अझुवा की अध्यक्ष शांति देवी, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक सत्य नारायण, मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

