देसी कंपनी LAVA ने 11,999 रुपये में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन, आसुस ने मुड़ने वाला लैपटॉप

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। Gadgets News 3 June, 2026: देसी स्मार्टफोन ब्रैंड लावा ने अपना नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कई कलर वेरिएंट में लाया गया है। इसके अलावा, Realme ने अपने अपने आने वाले 5G स्मार्टफोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। साथ ही, ASUS ने प्रोफेशनल्स और स्टूडेंट्स के लिए कन्वर्टिबल AI लैपटॉप पेश किया है। आइये, आज की बड़ी गैजेट्स न्यूज जानते हैं।

लावा का नया स्मार्टफोन लॉन्च
Lava Bold N2 5G फोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और धूल व पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग दी गई है। इसको एक ही वेरिएंट में लाया गया है। इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दिया गया है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। 9 जून से अमेजन पर इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी। सेल में फोन 11,999 रुपये की खास लॉन्च कीमत पर मिलेगा।

नारियल पानी से इन स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा ये खबर भी पढ़े : नारियल पानी से इन स्किन प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा

ASUS का फ्लिप लैपटॉप
Asus ने Computex 2026 में अपने बिजनेस लैपटॉप पोर्टफोलियो का बढा़ते हुए नया ExpertBook B5 Flip G2 (B5406FMA) लैपटॉप पेश किया है। इस डिवाइस को 360 डिग्री कन्वर्टिबल डिजाइन के साथ लाया गया है। इसमें AI रेडी Intel हार्डवेयर, डुअल कैमरे और एक इंटीग्रेटेड स्टाइलस मिलता है। यह उन प्रोफेशनल्स, शिक्षकों और छात्रों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है, जिन्हें एक फ्लेक्सिबल Windows लैपटॉप खरीदना चाहते हैं।

BSNL: मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत ये खबर भी पढ़े : BSNL: मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत

इसमें 14 इंच का NanoEdge टचस्क्रीन डिस्प्ले है। 360 डिग्री हिंज की मदद से यह लैपटॉप, टैबलेट, टेंट और डिस्प्ले मोड के बीच स्विच कर सकता है। ASUS ने इसमें एक इन-बिल्ट MPP 2.0 स्टाइलस भी दिया है, जिसे चेसिस के अंदर ही रखा जा सकता है।

New Digital Fraud: CISF जवान के बैंक अकाउंट से ऐसे निकले पैसे ये खबर भी पढ़े : New Digital Fraud: CISF जवान के बैंक अकाउंट से ऐसे निकले पैसे

Realme P4R 5G की लॉन्च डेट
Realme ने अपने अपकमिंग स्मार्टफोन P4R 5G की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। फोन भारत में 10 जून, 2026 को लॉन्च होगा। इसमें लंबी बैटरी लाइफ के साथ-साथ फोटोग्राफी के लिए बेहतर फीचर्स दिए जाएंगे। फोन 8000mAh बैटरी के साथ आएगा, जो 45w फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

भारत को रूस से मिला चौथा S-400 'सुदर्शन' स्क्वाड्रन

नई दिल्ली: भारत की लंबी दूरी की वायु रक्षा क्षमता को और मजबूत करने के लिए रूस से S-400 'सुदर्शन'...
राष्ट्रीय 
भारत को रूस से मिला चौथा S-400 'सुदर्शन' स्क्वाड्रन

' 25 साल बाद फिर मचाएगी गदर आमिर खान की 'लगान

'लगान : 25 साल पहले सिनेमाघरों में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया...
मनोरंजन 
' 25 साल बाद फिर मचाएगी गदर आमिर खान की 'लगान

अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होत:ट्रंप

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि...
अंतर्राष्ट्रीय 
अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होत:ट्रंप

 अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

सूर्यकुमार यादव :भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टी20 इंटरनेशनल में सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का मन पूरी तरह...
खेल 
 अगले कप्तान बनने के रेस में श्रेयस अय्यर सबसे आगे

उत्तर प्रदेश

आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज (गुरुवार को) मौसम का मिजाज मिला-जुला रह सकता है। यूपी के कई जिलों में आंशिक...
उत्तर प्रदेश 
आपके शहर में आज कैसा मौसम रहने वाला है

प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

प्रयागराज । उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने बुधवार को सर्किट...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज आयुष अस्पतालों में अंदर ही मिलें दवाएं, बढ़ाई जाएं ओपीडी : दयाशंकर मिश्र

विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू

लखनऊ । विश्व बैंक के सहयोग से क्रियान्वित उत्तर प्रदेश क्लीन एयर मैनिज्मन्ट प्रोजेक्ट (यूपीसीएएमपी) अथॉरिटी और 15 क्षेत्रीय ज्ञान...
उत्तर प्रदेश 
विश्व बैंक के सहयोग से यूपीसीएएमपी प्राधिकरण और 15 क्षेत्रीय ज्ञान केंद्र के बीच एमओयू

जौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए बचाव के उपाय

जौनपुर । एंटी मलेरिया माह जून-2026 के तहत जिला मलेरिया एवं फाइलेरिया विभाग ने उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में एंटी मलेरिया माह के तहत जागरूकता अभियान तेज,  बताए गए बचाव के उपाय