अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होत:ट्रंप

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होता। मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के साथ संघर्ष अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और ईरान की तरफ से भी बयानबाजी हो रही है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था और तब से ही ईरान के साथ संघर्ष बना हुआ है।

ट्रंप ने ईरान को लेकर और क्या कहा?
ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा, "ईरान पहले ही परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो चुका है। वे अपना फैसला बदल सकते हैं, लेकिन यही सबसे महत्वपूर्ण बात थी। मुझे अयातुल्ला से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है। वह बहुत अच्छा नहीं कर रहे हैं। वह मिसिंग हैं।"

अमेरिका और इजराइल फिर ईरान में तबाही मचाने की तैयारी में, तेहरान ने भी कसी कमर ये खबर भी पढ़े : अमेरिका और इजराइल फिर ईरान में तबाही मचाने की तैयारी में, तेहरान ने भी कसी कमर

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास बहुत कम सैनिक हैं। मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा।

ईरान युद्ध के लिए नेतन्याहू द्वारा बहकाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मैंने ही इसकी शुरुआत की थी। मैं किसी को बोर नहीं करना चाहता, लेकिन मैंने इसकी शुरुआत इसलिए की क्योंकि हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते। अगर मैं न होता तो इजरायल का अस्तित्व ही न होता।"

मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है। मतलब, हर कोई। आपने देखा होगा ना, पिछले हफ्ते? मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है: ट्रंप

जेडी वेंस और रुबियो की तारीफ की
डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेता जेडी वेंस और मार्को रुबियो की तारीफ की। ट्रंप ने कहा, "मुझे जेडी वैंस और मार्को रुबियो दोनों पसंद हैं। मुझे वे दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। जेडी और मार्को एक बेहतरीन जोड़ी बन सकते हैं। दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली हैं।"

2024 में बाइडन के साथ हुई बहस के बारे में भी ट्रंप ने बयान दिया और कहा कि मैंने उन्हें देखा और कहा, "ये कितने गोरे हैं! इन्हें क्या हो गया है?"


ट्रंप ने अपनी तारीफ में भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है। मतलब, हर कोई। आपने देखा होगा ना, पिछले हफ्ते? मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है।

ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की भी तारीफ की। ट्रंप ने एक्सियोस की रिपोर्ट पर कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा था "तुम बिलकुल पागल हो।" ट्रंप ने कहा कि मुझे हमेशा गुस्सा आता है। मैं उनसे थोड़ा परेशान था, वे लगातार लेबनान से लड़ रहे थे। आप जानते हैं, एक समय मैंने कहा कि हम इसे रोकेंगे।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

भारत में रेडमी नोट 17 5G की लॉन्चिंग के बाद अब कंपनी के नए Pro सीरीज स्मार्टफोन को लेकर चर्चाएं...
टेक-मित्र 
रेडमी नोट 17 प्रो मैक्स की एंट्री की चर्चा तेज, जानें खूबियां

अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

प्रीमियर 5 सितम्बर से इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा...
मनोरंजन 
अनिल कपूर करेंगे ‘इंडिया के टॉप 1%’ को होस्ट, जल्द आएगा नया गेम शो

उत्तर प्रदेश

घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

लखनऊ। महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव एवं शोभा यात्रा आयोजन समिति द्वारा हर हर वाल्मीकि, घर-घर वाल्मीकि अभियान आरंभ किया गया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
घर-घर पहुंच रहा महर्षि वाल्मीकि का चित्र

स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

माफिया मुक्त होकर विकास की राह पर बढ़ रहा मऊ, सौर पार्क से 5 हजार घर होंगे रोशन : ए.के....
उत्तर प्रदेश 
स्व. कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर ए.के. शर्मा की बड़ी पहल

बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब

खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश तथा उत्तर प्रदेश फुटबाल संघ के समन्वय से जिला खेल कार्यालय, मऊ द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर...
उत्तर प्रदेश 
बरेली ने जीता प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब