' 25 साल बाद फिर मचाएगी गदर आमिर खान की 'लगान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'लगान : 25 साल पहले सिनेमाघरों में आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म ' ने रिलीज होते ही तहलका मचा दिया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर भी जबरदस्त कमाई की थी और उस साल बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। अब 25 साल पूरे होने पर यह फिल्म दोबारा रिलीज हो रही है, जिसका खास ट्रेलर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 'लगान' का नया ट्रेलर देख आपकी पुरानी यादें फिर से ताजा हो जाएगी। आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म की दमदार कहानी, बेहतरीन कलाकारों की टोली और शानदार संगीत ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे यादगार फिल्म बना दिया है।

आमिर खान की लगान का सिनेमाघरों में 3 दिन रहेगा कब्जा
'लगान' के 25 साल पूरे होने के जश्न में 12, 13 और 14 जून को सिनेमाघरों में फिर रिलीज के लिए तैयार है। जून के दूसरे हफ्ते में आप ये फिल्म बड़े पर्दे पर देख सकते हैं, जो तीन दिनों तक थिएटर में लगी रहेगी। इस फिल्म के हर सीन ने दर्शकों पर एक गहरी छाप छोड़ी है। आमिर खान ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं और उसी में से एक 'लगान' है। 'लगान' की दोबारा रिलीज ने इस ऐतिहासिक कहानी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने का उत्साह बढ़ा दिया है। 15 जून 2001 को 'लगान' के साथ सनी देओल की फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' भी रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल ये खबर भी पढ़े : बटवारा 1947' के ट्रेलर रिलीज से पहले भावुक हुए सनी देओल

​लगान का खास ट्रेलर
​'लगान' का यह नया ट्रेलर सच में वक्त में पीछे ले जाने वाले एक सफर की तरह है, जो हमें इस फिल्म की 25 साल पुरानी कहानी और यादों से जोड़ता है। इसमें ग्रामीण भारत, आजादी से पहले का दौर, ब्रिटिश राज, ​लगान और भारत के लोगों की खूबसूरती को दिखाया है। साल 2001 में रिलीज हुई 'लगान: वन्स अपॉन अ टाइम इन इंडिया' का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। आमिर खान और ग्रेसी सिंह ने इसमें लीड रोल प्ल किया है। इसमें सुहासिनी मुले, कुलभूषण खरबंदा, राजेंद्र गुप्ता, रघुबीर यादव, राजेश विवेक, श्रीवल्लभ व्यास, राज जुत्शी, प्रदीप रावत, अखिलेन्द्र मिश्रा, दयाशंकर पांडेय, यशपाल शर्मा, अमीन हाजी, आदित्य लाखिया, जावेद खान और ए.के. हंगल जैसे कई कलाकार हैं।

कहानी-कास्ट नहीं, लगान के गाने भी हैं यादगार
'लगान'  में भारतीय कलाकारों के अलावा ब्रिटिश स्टार्स रेचल शेली और पॉल ब्लैकथॉर्न भी हैं। फिल्म की कहानी और कास्ट ही नहीं, बल्कि इसके संगीत भी बहुत जबरदस्त है। 8 नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी फिल्म 'लगान' का सगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया था, जिसमें 'घनन घनन', 'मितवा', 'राधा कैसे ना जले', 'ओ रे छोरी' जैसे आइकॉनिक गाने शामिल हैं। बता दें कि यह फिल्म ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हो चुकी है। 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में इस फिल्म ने 'बेस्ट पॉपुलर फिल्म' समेत कुल आठ नेशनल अवॉर्ड्स अपने नाम किए थे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आज का राशिफल 10 अगस्त 2026 : जानें  प्रेम,  परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े भविष्यफल

  मेष   दिन काफी सक्रिय रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से अटका कोई काम पूरा हो सकता है।       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 10 अगस्त 2026 : जानें  प्रेम,  परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े भविष्यफल

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

मलकों वाली एक मीनार मस्जिद में मनाया गया 108 वां उर्स-ए-आला हजरत, कुल शरीफ में दुआ मांगी
इश्क-ए-रसूल की पहचान का नाम आला हजरत है : मेहराब हुसैन

काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

शाहजहांपुर। रचनात्मक संस्था संकल्प के तत्वावधान में रविवार को काकोरी ट्रेन एक्शन का 101वां स्मृति दिवस दीपांजलि के रूप में...
काकोरी ट्रेन एक्शन के शहीदों को नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने चित्रों पर पुष्प अर्पित कर नमन किया

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

उत्तर प्रदेश

कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

कौशाम्बी। जिले में श्रावण सोमवार एवं शिवरात्रि के साथ कांवड़ यात्रा को लेकर कौशांबी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और...
उत्तर प्रदेश 
कांवड़ियों की राह में सुरक्षा का पहरा, रातभर सड़कों पर दौड़े अफसर

श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

शिवालयों और प्रमुख मार्गों पर बढ़ाई गई निगरानी, डायवर्जन स्थलों पर पुलिस की तैनाती; श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण सोमवार पर सुरक्षा की कमान एसपी ने खुद संभाली

पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर रविवार सुबह तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पिता के सामने पांच साल के मासूम को रौंद दिया।...
उत्तर प्रदेश 
पिता के सामने पांच साल के इकलौते बेटे को एंबुलेंस ने रौंदा, मौत

प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद के बड़े बेटे उमर के भाई अबान के जनाजे में शामिल होने के लिए पैरोल पर...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज: अतीक के बेटे उमर के काफिले की 28 गाड़ियों पर एफआईआर दर्ज