BSNL: मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करने वाला दुनिया का चौथा देश बना भारत

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। BSNL की 4G सेवाएं लॉन्च होने से सरकारी कंपनी को बड़ा अपग्रेड मिला है। सरकार ने पिछले साल बीएसएनएल 4G को लॉन्च किया था और अब इसे नेक्स्ट लेवल पर ले जाने की तैयारी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल टावरों में स्वदेशी तकनीक फिट करके लोगों को टेलिकॉम सेवाएं देने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है भारत। केंद्रीय संचार और ग्रामीण विकास राज्यमंत्री चंद्र शेखर पेम्मासानी (Chandra Sekhar Pemmasani) ने कहा है कि भारत दुनिया का चौथा देश है जिसने खुद के टेलीकॉम रेडियो नेटवर्क इक्विपमेंट डेवलप किए हैं। हालांकि अभी भी बीएसएनएल को मोबाइल टावरों की जरूरत है।

एरिक्सन, हुवावे, नोकिया जैसी कंपनियों की लिस्ट में
ईटी टेलिकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, टेलिकॉम इक्विपमेंट मार्केट में अभी एरिक्सन, नोकिया समेत चीन की हुवावे और जेडटीई का जलवा है। लेकिन भारत की टीसीएस, तेजस नेटवर्क्स और सरकारी संस्था C-DoT ने मिलकर जिस तरह से देश में बीएसएनएल 4जी को पहुंचाया है, उसने भारत को आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ा दिया है।

ड्यूल सिम स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल दिला सकता है कई फायदे, जानिए कैसे ये खबर भी पढ़े : ड्यूल सिम स्मार्टफोन का सही इस्तेमाल दिला सकता है कई फायदे, जानिए कैसे

TCS, तेजस नेटवर्क्स और सी-डॉट ने देश में बीएसएनएल के लिए 1 लाख 4G साइट्स लगाई हैं।
तेजस नेटवर्क्स ने जापान की NEC और Rakuten के साथ भी साझेदारी की है।
तेजस नेटवर्क्स का मकसद स्वदेशी तकनीक को विदेशों तक पहुंचाना है और वह ग्लोबल कंपनियों से बात कर रही है।

BSNL ने दूर की कई चुनौतियां
BSNL के सामने अपने नेटवर्क को अपग्रेड करने के साथ-साथ उसे स्केल यानी आगे ले जाने की चुनौती थी। कंपनी ने इन चुनौतियों का सामना किया। बीएसएनएल ने स्वदेशी कंपनियों के साथ मिलकर इन समस्याओं को दूर कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, 1 लाख 4जी साइटों के बाद टीसीएस को 23 हजार और साइटों का ऑर्डर मिलने की उम्मीद है। यानी यह नेटवर्क अभी विस्तृत होगा और अधिक से अधिक लोगों तक बीएसएनएल को पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, बीएसएनएल टावरों में लगी करीब 50 हजार बैटरियां, पावर प्लांट और पुरानी केबल्स को बदला गया है, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी और बेहतर हुई है।

लेकिन 5G की चुनौती अभी भी बाकी
तमाम उपलब्धियों के बावजूद बीएसएनएल की 5जी सेवाओं का राेलआउट अबतक देश में नहीं हो पाया है। BSNL के अन्य कॉम्पिटिटर्स जैसे- जियो, एयरटेल और वोडा-आइडिया की 5जी सर्विस देश में लंबे समय से चल रही है। बीएसएनएल को टावरों के साथ-साथ हाईस्पीड इंटरनेट सेवाओं को रोलआउट करने की सख्त जरूरत नजर आती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील