सांसद उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला
तलहा हसन
लखीमपुर-खीरी,04 जून(तरूणमित्र)। विकास खंड कुंभी की ग्राम पंचायत मूड़ा विशनू में आयोजित पांचवें क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेल प्रेमियों के उत्साह के बीच संपन्न हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर समाजवादी पार्टी के खीरी सांसद उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सांसद उत्कर्ष वर्मा 'मधुर' ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा रोमांचक फाइनल मुकाबले का आनंद लिया। मैच समाप्त होने के बाद उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में सांसद ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और अनुशासन का सशक्त आधार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले ऐसे टूर्नामेंट नई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं और युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। टूर्नामेंट के आयोजक एवं ग्राम प्रधान श्याम देव वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए सभी खिलाड़ियों, दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गांव में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रहेंगे। फाइनल मुकाबले के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, खेल प्रेमी और क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में खेल भावना, उत्साह और प्रतिस्पर्धा का शानदार माहौल देखने को मिला।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पिछले एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय देवांश सिंह खबरों की तेज़ समझ और ज़मीनी पकड़ के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्टिंग और समाचार लेखन के क्षेत्र में उन्होंने निरंतर काम किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।
