राजा भोज और रानी कमलापति के सम्मान में डाक टिकट भारत के सांस्कृतिक गौरव का प्रतीकः सिंधिया

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

भोपाल। केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने महान परमार शासक सम्राट राजा भोज और गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने को भारत के सांस्कृतिक गौरव और मध्य प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर का प्रतीक बताया है।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने सोमवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि राजा भोज और रानी कमलापति हमारे भोपाल की गौरवशाली विरासत, संस्कृति और ऐतिहासिक अस्मिता के अभिन्न प्रतीक हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “विकास भी, विरासत भी” के मंत्र के साथ देश अपनी सांस्कृतिक धरोहरों को नया सम्मान दे रहा है। उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया जाना केवल एक औपचारिक सम्मान नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का सशक्त प्रयास है।

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

सिंधिया ने कहा कि स्मारक डाक टिकट केवल प्रतीकात्मक वस्तुएं नहीं हैं, बल्कि सामूहिक स्मृति को संरक्षित करने और पीढ़ियों से नागरिकों के बीच राष्ट्र की विरासत के प्रति जागरूकता फैलाने के शक्तिशाली साधन हैं। उन्होंने कहा कि राजा भोज और रानी कमलापति को समर्पित डाक टिकटों का विमोचन भारत के ऐतिहासिक व्यक्तित्वों और समाज में उनके अमिट योगदान के प्रति जन जागरूकता को मजबूत करने में सहायक होगा।

गौरतलब है कि भारत सरकार के संचार मंत्रालय ने सम्राट राजा भोज और वीरांगना महारानी कमलापति के सम्मान में स्मारक डाक टिकट जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने इन दोनों महान विभूतियों के नाम पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी करने का आग्रह किया था, ताकि उनके ऐतिहासिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में निभाई गई भूमिका को स्थायी पहचान मिल सके।

राजा भोज भारतीय इतिहास के ऐसे शासक थे, जिन्होंने शिक्षा साहित्य , संस्कृति, स्थापत्य कला, जल प्रबंधन और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। भोपाल का बड़ा तालाब सहित कई ऐतिहासिक जल संरचनाएं उनकी दूरदर्शिता और जनकल्याणकारी सोच का प्रतीक हैं। वहीं, महारानी कमलापति ने भी साहस, नेतृत्व और जनसेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया। उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और इतिहास के गौरवशाली अध्यायों से युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से यह निर्णय महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सिंधिया ने पंत और डॉ. व्यास को पद्मश्री से सम्मानित होने पर दी बधाई

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पद्म पुरस्कार 2026’ से सम्मान होने वाली मध्य प्रदेश की दोनों विभूतियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि हमारे मध्य प्रदेश के गौरव कैलाश चंद्र पंत को साहित्य एवं शिक्षा तथा डॉ. नारायण व्यास को पुरातत्व के क्षेत्र में ‘पद्मश्री’ से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा कि आप दोनों ने अपने समर्पण, ज्ञान और अथक साधना से न केवल मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह सम्मान आपकी जीवनपर्यंत तपस्या, भारतीय ज्ञान परंपरा और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को समर्पित है। मेरी सुभेक्षा है कि आपकी यह उपलब्धि नई पीढ़ी को सीखने, शोध करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप