10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

देहरा बांध परियोजना से 30 से अधिक गांवों और 23 हजार एकड़ भूमि को लाभ मिलने का दावा

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ।
  • सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की योजनाएं गिनाईं।
  • मंत्री ने क्षेत्र के समग्र और भेदभाव रहित विकास को प्राथमिकता बताया।

सागर। मध्य प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने रविवार को सागर जिले के मानकचौक, बसियागंगे, सेमरा चरखरा, बेरखेड़ीभौंती और बामुरा सहित विभिन्न ग्रामों का दौरा कर लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा का समग्र और भेदभाव रहित विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि "आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार चारों ओर विकास की नई गाथा लिख रही है।

सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान ये खबर भी पढ़े : सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान

सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक अधोसंरचना के क्षेत्र में जो काम किए जा रहे हैं, उससे आज हमारे गांवों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है।"

मंत्री राजपूत ने विकास की तुलना करते हुए कहा कि यदि वास्तविक तस्वीर देखनी है, तो हमें कुछ दशक पीछे झांकना होगा। एक समय था जब गांवों में पक्की सड़कें, बिजली और पीने के पानी की भारी किल्लत थी।

हमारी माताओं-बहनों को पानी के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता था। लेकिन आज भाजपा सरकार ने विकास को केवल घोषणाओं तक सीमित न रखकर धरातल पर उतारा है।

क्षेत्र के किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी साझा करते हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि सुरखी में जल्द ही देहरा बांध परियोजना की शुरुआत होने जा रही है।

जिसकी अनुमानित लागत लगभग ₹400 करोड़ इससे 30 से अधिक गांवों के ग्रामीण और हजारों किसान लाभान्वित होंगे। इस परियोजना के पूरा होने से लगभग 23 हजार एकड़ भूमि संचित (सिंचित) होगी, जिससे क्षेत्र में कृषि क्रांति आएगी।

मंत्री राजपूत ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। जो परिवार अभी वंचित हैं, उन्हें भी जल्द लाभ मिलेगा।

उन्होंने ग्रामीण जीवन में व्यापक बदलाव लाने वाली प्रमुख योजनाओं का जिक्र किया, जिनमें शामिल हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना (मुफ्त इलाज), उज्ज्वला योजना (रसोई गैस), हर घर जल मिशन (नल-जल योजना), लाड़ली बहना योजना, स्व-सहायता समूहों का सशक्तिकरण आदि।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप