फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

मोबाइल, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार।
  • 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा।
  • डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और ऑनलाइन जॉब के नाम पर ठगी।

फिरोजाबाद। जिले की थाना रसूलपुर, दक्षिण और लाइनपार पुलिस ने रविवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में 10 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में दर्ज करीब 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी सामने आई है।

अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत ने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस ने साजिद, सोहेल और अल्तमश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित डिजिटल अरेस्ट, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड और पेपर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से ठगी कर रकम विभिन्न बैंक खातों में मंगवाते थे।

तीनों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 12 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 08 करोड़ रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने एसबीआई खातों में करीब 11 लाख रुपये होल्ड कराए हैं।

सभापति ने पौधरोपण कर लिया सरंक्षण का संकल्प  ये खबर भी पढ़े : सभापति ने पौधरोपण कर लिया सरंक्षण का संकल्प 

जांच में पता चला कि आरोपियों के खातों में कुल 70 लाख रुपये आए थे, जिनमें सोहेल के खाते में 35 लाख, साजिद के खाते में 25 लाख और अल्तमश के खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर हुए थे।

पुलिस ने 3 मोबाइल, 10 पासबुक, 5 चेकबुक, 8 एटीएम कार्ड, एक आधार कार्ड और दो सिम बरामद किए हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्य हसन, रमीज और राशिद की तलाश जारी है।

वहीं दक्षिण थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 05 साइबर ठग दबोचे हैं। पहले मामले में अभियुक्त अरबाज खान को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार डिजिटल अरेस्ट से जुड़ीं दो शिकायतों में करीब 58 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई थी। आरोपी के बैंक खाते में 18 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।

पूछताछ में अरबाज ने बताया कि उसने 20 प्रतिशत कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता उजैर नामक व्यक्ति को उपलब्ध कराया था और निकाली गई पूरी रकम उसे सौंप दी थी।

पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल, दो बैंक पासबुक, एक एटीएम कार्ड और एक सिम कार्ड बरामद किया है। इस मामले में उजैर की तलाश जारी है।

वहीं दूसरे मामले में थाना दक्षिण पुलिस ने संजय, हेमंत, सूरज और हामिद को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपित इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, पेपर ट्रेडिंग और एपीके लिंक के माध्यम से साइबर ठगी की रकम बैंक खातों में प्राप्त करते थे।

इनके खिलाफ विभिन्न राज्यों में 22 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 1 करोड़ रुपये की साइबर ठगी हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के खातों में करीब 10 लाख रुपये आए थे। इनके कब्जे से 4 मोबाइल फोन और 7 बैंक पासबुक बरामद की गई हैं। गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

इसके अलावा थाना लाइनपार पुलिस ने सूरज और पारस को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित टेलीग्राम और फेसबुक के माध्यम से महिलाओं को ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर ठगी करते थे।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 3 शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें करीब 06 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। जांच में पता चला कि इनके अलग-अलग खातों में करीब 03 लाख रुपये आए थे।

पुलिस ने दोनों के पास से 2 मोबाइल फोन, 3 बैंक पासबुक और 2 आधार कार्ड बरामद किए हैं. गिरोह के दो अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप