सभापति ने पौधरोपण कर लिया सरंक्षण का संकल्प 

Published By Rajesh Singh
On
Rajesh Singh Picture


लखनऊ।  विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने रविवार को लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र में पीपल, बरगद, नीम, पाकड़ और अशोक के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का भी संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण के दौर में वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी जरूरत है। कुकरैल लखनऊ का फेफड़ा है। इसे घना बनाने के लिए हर नागरिक को आगे आना होगा। मुख्यमंत्री  के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान से प्रदेश में हरियाली की नई क्रांति आई है। विधान परिषद भी इस मुहिम में पूरी ताकत से साथ है।  केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, उन्हें पेड़ बनाना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की नियमित सिंचाई, सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था भी की जाए।
कुंवर मानवेन्द्र सिंह ने छात्रों और सामाजिक संगठनों से अपील की कि वे वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं। अगर आज हम एक-एक पेड़ लगाएंगे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, शुद्ध पानी और बेहतर जीवन मिलेगा। कार्यक्रम में सभापति ने स्वयंसेवकों को पौधे वितरित किए और उनसे पर्यावरण मित्र बनने का आग्रह किया।

आईटीआई अलीगंज में 6000 पौधे वितरित 
पौधरोपण महा अभियान के तहत रविवार को  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज में  लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ नीरज बोरा ने  पौधरोपण किया। साथ ही संस्थान में जरुरतमंदो को दो दिनों में 6000 से अधिक पौधों का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्ष लगाना एवं बाद में उसकी देखभाल करना वैसा ही है जैसे अपनी माँ की देखभाल करना। पेड़ ही हमें प्राणवायु देते हैं, इसलिए इनका संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। एक पेड़ माँ के नाम अभियान से वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सकेगा। संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य  राज कुमार यादव ने भी वृक्षारोपण कर संस्थान को हरा-भरा रखने के लिए सभी को प्रेरित किया।  

अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल ये खबर भी पढ़े : अग्निवीर नरेन्द्र कुमार यादव के घर पहुंचा सपा का प्रतिनिधि मण्डल

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rajesh Singh Picture

राजेश कुमार सिंह को पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीएससी, एलएलबी और मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में वह हिंदी दैनिक ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं। राजनीतिक, प्रशासनिक और शासन से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी समझ है। 

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप