बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

दरभंगा सहित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को मिलेगा लाभ

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

  • केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी।
  • बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी।
  • 43 परियोजनाएं पूरी, 4 पर कार्य प्रगति पर।

दरभंगा। दरभंगा सहित पूरे मिथिला क्षेत्र में बाढ़ की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्र सरकार ने व्यापक स्तर पर कार्य शुरू कर दिया है।

बाढ़ प्रबंधन, जलजमाव वाले क्षेत्रों से जलनिकासी, जलवायु प्रतिरोधी जल अवसंरचना के निर्माण एवं रखरखाव के लिए केंद्र सरकार द्वारा पर्याप्त राशि उपलब्ध कराई गई है।

स्थानीय सांसद एवं लोकसभा में भाजपा के सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री राजभूषण चौधरी के पत्र का हवाला देते हुए बताया कि उन्होंने 22 मार्च 2026 को दरभंगा जिले में हर वर्ष आने वाली बाढ़, जलजमाव और जलनिकासी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केंद्रीय मंत्री को पत्र सौंपकर ठोस कार्रवाई का आग्रह किया था।

सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सूचित किया है कि बाढ़ प्रबंधन एवं सीमावर्ती क्षेत्र कार्यक्रम के तहत बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों, जिनमें दरभंगा भी शामिल है, के लिए कुल 48 परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है।

 खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी ये खबर भी पढ़े :  खाद्य तेल गोदाम में लगी आग, कई घंटों तक आग पर काबू पाने में जुटे रहे अग्निशमन कर्मी

इन परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इनमें 43 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि चार परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिले में कोसी, कमला, बलान, अधवारा समूह की नदियों तथा नेपाल से छोड़े जाने वाले पानी के कारण हर वर्ष उत्पन्न होने वाली बाढ़ की चुनौती से निपटने के लिए वैज्ञानिक एवं दीर्घकालिक रणनीति अपनाई जा रही है।

सांसद ने बताया कि मिथिला क्षेत्र के दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिलों में विभिन्न स्थानों पर बाढ़ निगरानी एवं जलस्तर मापन स्टेशन भी स्थापित किए गए हैं।

इनके माध्यम से बाढ़ की पूर्व सूचना, संभावित खतरे की निगरानी तथा जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन में सहायता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये योजनाएं भविष्य में बाढ़ नियंत्रण के साथ-साथ सिंचाई एवं जल संसाधन विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण साबित होंगी।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

सुरखी विधानसभा के कई गांवों में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ। सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और...
मध्य प्रदेश 
 10 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने किया लोकार्पण और भूमिपूजन

दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र में हुई बड़ी लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सोने-चांदी...
मध्य प्रदेश 
दमोह में 12.70 लाख की लूट का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 8.50 लाख की संपत्ति बरामद

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

डालसा के मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों रुपये की परिसंपत्तियों का वितरण। मुआवजा, नियुक्ति पत्र और सरकारी योजनाओं का...
झारखंड 
मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की सौगात, न्याय और योजनाएं पहुंचीं आमजन के द्वार

एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

व्हाट्सऐप ग्रुप में आए कथित चालान लिंक पर क्लिक करने के बाद व्हाट्सऐप हैक होने का दावा। अगले दिन यूको...
हिमाचल 
एपीके लिंक बना साइबर ठगी का जाल, व्हाट्सऐप हैक के बाद बैंक खाते से लाखों की निकासी

बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

केंद्र ने 943.81 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी। बाढ़ प्रबंधन के लिए 48 परियोजनाओं को मंजूरी। 43 परियोजनाएं पूरी,...
बिहार 
बाढ़ के स्थायी समाधान को केंद्र की पहल तेज, 943.81 करोड़ से 48 परियोजनाएं स्वीकृत : सांसद

उत्तर प्रदेश

नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण का मामला दर्ज। सोनू और उसकी पत्नी सोनम पर बच्ची को ले जाने का...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में 3 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण से सनसनी, दंपति पर मामला दर्ज

फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

संयुक्त कार्रवाई में 10 साइबर ठग गिरफ्तार। 37 शिकायतों में 67 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा। डिजिटल...
उत्तर प्रदेश 
फिरोजाबाद: देशभर में 67 करोड़ रुपये की ठगी का खुलासा, 10 साइबर ठग गिरफ्तार

श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

अलीगढ़। आज श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय, अलीगढ़ के प्रांगण में वृक्षारोपण अभियान भारी उत्साह के साथ संपन्न हुआ। प्राचार्य प्रो. नीता...
उत्तर प्रदेश 
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में सघन वृक्षारोपण अभियान उत्साह के साथ संपन्न

पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप

अलीगढ़। भारत स्काउट और गाइड, अलीगढ़ की इकाई सुभाष स्काउट दल की टीम ने रविवार को पौधारोपण किया। अचलताल स्थित...
उत्तर प्रदेश 
पर्यावरण हमारे लिए बहुत जरूरी : मानवेंद्र प्रताप