सीहोर: खदान के गहरे पानी में डूबे दो मासूम, तीन बच्चों की समय रहते बची जान

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा क्षेत्र में शनिवार को एक बेहद दुखद घटना सामने आई। जहां ग्राम बागेर स्थित एक मुरम खदान के गहरे पानी में नहाने गए दो 12 वर्षीय बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि उनके तीन साथियों को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्राम बापचा के रहने वाले पांच बच्चे नहाने के लिए पास के ही ग्राम बागेर में स्थित एक मुरम खदान पहुंचे थे। बारिश के कारण इस खदान में भारी मात्रा में पानी भरा हुआ था और एक गहरा गड्ढा बन चुका था।

पांचों बच्चे पानी में उतरकर नहा रहे थे, कि तभी अचानक नहाते-नहाते दो बच्चे अनजाने में गहरे पानी की तरफ चले गए। पानी की गहराई अधिक होने के कारण दोनों बच्चे खुद को संभाल नहीं पाए और देखते ही देखते पानी में डूब गए।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों बच्चों की पहचान समर (12 वर्ष) पुत्र जितेंद्र निवासी बापचा दोनिया और समर (12 वर्ष) पुत्र संतोष निवासी बापचा के रूप में हुई है।

गिट्टी से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू ये खबर भी पढ़े : गिट्टी से भरे हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, जांच शुरू

घटना की सूचना लगते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को पानी से बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

परिजन दोनों मासूमों को तुरंत आष्टा के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम भी अस्पताल और मौके पर पहुंच गई। आष्टा सिविल अस्पताल के बीएमओ डॉ. अमित माथुर ने बताया कि डूबने के कारण दोनों बच्चों की मौत हुई है।

शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में गहरी शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

ऋषिकेश। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश के आईडीपीएल...
उत्तराखंड 
सेवा पखवाड़ा के दूसरे चरण की शुरुआत, 219 करोड़ की 51 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में साबेला बायपास के समीप शनिवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां...
राजस्थान 
खुशियां मातम में बदली; बेटे को नियुक्ति पत्र मिलने के कुछ ही देर बाद पिता की ट्रेन हादसे में मौत

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

उत्तर प्रदेश

चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

अयोध्या। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (ट्रस्ट) के महासचिव चंपत राय के इस्तीफे को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अयोध्या...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 चंपत राय के बचाव में उतरे अयोध्या के संत, ट्रस्ट से इस्तीफा स्वीकार नहीं करने की अपील

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

फार्मर रजिस्ट्री में 2.38 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, लक्ष्य का 82.69 प्रतिशत कार्य पूरा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

प्रयागराज।समाजवादी नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र 'छोटे लोहिया' की जयंती के अवसर पर आगामी 5 अगस्त को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर लखनऊ में जुटेंगे प्रदेशभर के प्रबुद्धजन : सांसद सनातन पाण्डेय

यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने भारतीय जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी एटीएस ने बंगाल से जाली नोट तस्कर को गिरफ्तार किया