मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया है, जबकि 40 जिलों में अब भी इसकी एंट्री नहीं हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने आज सोमवार को छह जिलों में भारी बारिश और कई अन्य जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, मंडला और बालाघाट में अगले 24 घंटों के दौरान 4 इंच या उससे अधिक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, डिंडौरी, रीवा.

ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी ये खबर भी पढ़े : ग्वालियर : तिघरा डैम में डूबे एमबीबीएस के दो छात्र , एक का मिला शव , दूसरे की तलाश जारी

सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और टीकमगढ़ में तेज बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, नीमच और मंदसौर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इन जिलों में अभी तक मानसून नहीं पहुंचा है।

रविवार को कई जिलों में बरसे बादल
रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। मंदसौर और रतलाम में तेज बारिश हुई, जबकि रतलाम में आधा इंच से अधिक वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा गुना, श्योपुर, बड़वानी, शाजापुर, सीहोर, उज्जैन और छतरपुर सहित कई जिलों में भी बारिश रिकॉर्ड की गई।

जून में अब तक सामान्य से 38% कम बारिश
प्रदेश में मानसून ने 24 जून को दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। अब तक केवल 15 जिलों में मानसून पहुंचा है, जबकि बाकी 40 जिले इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जून महीने में अब तक प्रदेश में सामान्य से 38 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

ग्वालियर सबसे गर्म, खंडवा सबसे ठंडा
बारिश के बावजूद प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी का असर बना हुआ है। पांच प्रमुख शहरों में उज्जैन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इंदौर में 33.8 डिग्री, भोपाल में 34.6 डिग्री, जबलपुर में 38.3 डिग्री और ग्वालियर में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे कम अधिकतम तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इसके अलावा खरगोन में 30.8, छिंदवाड़ा में 32.1, पचमढ़ी में 32.6, रतलाम में 33.2, सिवनी में 33.4, रायसेन में 33.6, बैतूल में 34 और धार में 34.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत ये खबर भी पढ़े : विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी शिरकत


एक जगह थम गया मानसून
मौसम विभाग के अनुसार 24 जून को प्रदेश में मानसून ने प्रवेश किया था। इसके बाद अलीराजपुर, इंदौर, धार, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में मानसून पहुंचने की आधिकारिक घोषणा की गई।

मंदसौर: बदले की आग में एक और हत्या, बेटे पर लगे हत्या के आरोप के बाद पिता की ली जान  ये खबर भी पढ़े : मंदसौर: बदले की आग में एक और हत्या, बेटे पर लगे हत्या के आरोप के बाद पिता की ली जान

हालांकि इसके बाद मानसून आगे नहीं बढ़ पाया। इसकी वजह से ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कई इलाकों में दिन और रात दोनों समय गर्मी का असर बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि...
उत्तर प्रदेश 
पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है। प्रदेश के केवल 15 जिलों तक मानसून पहुंच पाया...
मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 जिलों में अब भी मानसून का इंतजार

मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सोमवार को नीमच में 500 मेगावॉट और शाजापुर में 450 मेगावॉट...
राज्य  मध्य प्रदेश 
मध्य प्रदेश को मिलेगी 950 मेगावॉट सौर ऊर्जा की सौगात, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन

उत्तर प्रदेश

नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं की चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवधि...
उत्तर प्रदेश 
पढ़ें: चेयरपर्सन फात्मा रज़ा के तीन साल के कार्यकाल पर लोगों ने क्या कहा ?

शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की तीर्थ नगरी शुक्रताल में रविवार को गंगा स्नान के दौरान तीन अलग-अलग दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश 
शुक्रताल में गंगा स्नान बना काल, अलग-अलग हादसों में बच्ची समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत

हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के एक और जिले के कई गांवों को हाईटेक शहर बनाने की तैयारी कर रही है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हाथरस बनेगा हाईटेक इंडस्ट्रियल हब, 50 से अधिक गांवों में बसाया जाएगा आधुनिक सैटेलाइट शहर