तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, एक की मौत, महिला-बेटी समेत चार गंभीर घायल

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

औरैया। उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद के फफूंद थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी बेटी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा फफूंद-अछल्दा मार्ग पर हसनपुर गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में 50 वर्षीय छोटे लाल पुत्र अर्जुन सिंह निवासी काजीपुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शारदा देवी, उनकी बेटी ओजल, भाई अनिल कुमार तथा ऑटो चालक कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए।

काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान ये खबर भी पढ़े : काशी से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, सेवादारों ने संभाली सेवा की कमान

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया गया कि काजीपुर गांव निवासी ब्रजेश कुमार दिल्ली में निजी नौकरी करते हैं और अपनी पत्नी शारदा देवी व बेटी ओजल के साथ वहीं रहते हैं। करीब पांच दिन पहले शारदा देवी और ओजल मायके आई थीं। रविवार रात दोनों दिल्ली लौटने के लिए फफूंद बस स्टैंड जा रही थीं।

सीएम योगी ने मंत्री सुनील शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा व पुत्र वधु आदिति को दिया शुभाशीर्वाद ये खबर भी पढ़े : सीएम योगी ने मंत्री सुनील शर्मा के पुत्र ऋषभ शर्मा व पुत्र वधु आदिति को दिया शुभाशीर्वाद

उनके साथ शारदा देवी के भाई अनिल कुमार और चचेरे भाई छोटे लाल भी मौजूद थे। सभी गांव निवासी कल्लू के ऑटो से बस पकड़ने के लिए निकले थे।

रात करीब 10 बजे जब ऑटो हसनपुर गांव के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तत्काल मदद के लिए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक छोटे लाल के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक और ट्रैक्टर की तलाश में जुटी हुई है।

कौन ठगवा नगरिया लूटल हो... सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेश ये खबर भी पढ़े : कौन ठगवा नगरिया लूटल हो... सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दिया समरसता का संदेश

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। भाव में आई...
कारोबार 
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक

चलती ट्रेनो में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को राजकीय रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से दो मोबाइल बरामद

फिरोजाबाद। चलती ट्रेनो में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को राजकीय रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
चलती ट्रेनो में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को राजकीय रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार  कब्जे से दो मोबाइल बरामद

हिमाचल को मिली 2,247 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात : अनुराग ठाकुर

शिमला। पूर्व केंद्रीय मंत्री, सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
हिमाचल 
हिमाचल को मिली 2,247 करोड़ रुपये की ग्रामीण सड़क परियोजनाओं की सौगात : अनुराग ठाकुर

कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

कुल्लू,। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एसटीएफ कुल्लू ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंडी-सुंदरनगर...
हिमाचल 
कुल्लू में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से 1.055 किलो चरस बरामद, चार युवक गिरफ्तार

जयपुर-अजमेर हाईवे: ट्रक की टक्कर से पलटी बस, हादसे में तीन लोगों की गई जान

जयपुर। जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक द्वारा सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मारने से...
राष्ट्रीय  राजस्थान 
जयपुर-अजमेर हाईवे: ट्रक की टक्कर से पलटी बस, हादसे में तीन लोगों की गई जान

उत्तर प्रदेश

चलती ट्रेनो में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को राजकीय रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से दो मोबाइल बरामद

फिरोजाबाद। चलती ट्रेनो में सफर करने वाले यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने वाले दो शातिर चोरो को राजकीय रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
चलती ट्रेनो में यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले चोर को राजकीय रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार  कब्जे से दो मोबाइल बरामद

मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इसके साथ...
उत्तर प्रदेश 
मौसम विभाग ने जारी किया एलर्ट, कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की संभावना

मीरजापुर में आकाशीय बिजली का कहर, होमगार्ड की मौत, छह लोग झुलसे

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में हलिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में रविवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक...
उत्तर प्रदेश 
मीरजापुर में आकाशीय बिजली का कहर, होमगार्ड की मौत, छह लोग झुलसे

नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस

नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोयडा में थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर कॉलोनी के पास आज सुबह के एक 50...
उत्तर प्रदेश 
नोएडा में दो स्थानों पर मिले अज्ञात लोगों के शव, पहचान में जुटी पुलिस