भीषण सड़क हादसा: दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

बेगूसराय। बिहार में बेगूसराय जिले के सिंघौल थाना क्षेत्र अन्तर्गत अंग्रेजी ढाला स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-31 पर बीते देर रात दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने हुई टक्कर में पहले तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं गंभीर रूप से घायल स्कॉर्पियो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।जिनमें कई की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

मृतकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड-37 निवासी स्वर्गीय ललन पासवान के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, बैजू शर्मा के 26 वर्षीय पुत्र ऋषभ कुमार, वार्ड-36 निवासी राजन साह उर्फ़ चिक्कू के 22 वर्षीय पुत्र हिमांशु कुमार तथा इलाज के दौरान दम तोड़ने वाले स्कॉर्पियो चालक की पहचान राजा कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक पोखरिया से छह युवक एक स्कॉर्पियो पर सवार होकर सिमरिया गंगा घाट स्नान करने जा रहे थे। स्नान के बाद जन्मदिन मनाने की भी योजना थी। लेकिन अंग्रेजी ढाला के समीप सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई।

अवैध बालू खनन बना जानलेवा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की दर्दनाक मौत ये खबर भी पढ़े : अवैध बालू खनन बना जानलेवा, पानी भरे गड्ढे में डूबकर बच्ची की दर्दनाक मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक चालक की मौत इलाज के दौरान हुई।

दूसरी स्कॉर्पियो बखरी थाना क्षेत्र से बारात लेकर विनोदपुर जा रही थी। इस वाहन में सवार विकास कुमार, राजा कुमार, प्रियांशु कुमार, लक्ष्मण कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योतिष कुमार समेत आधा दर्जन से अधिक लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी ये खबर भी पढ़े : सरकारी टीचर बनते ही बदल गई पत्नी

घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।

भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर टिकी सबकी नजर ये खबर भी पढ़े : भरत तिवारी एनकाउंटर: पोस्टमार्टम में पांच गोलियां लगने की पुष्टि, जांच पर टिकी सबकी नजर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री मोदी ने विविध संस्कृतियों के सम्मान पर दिया जोर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस बात पर जोर दिया कि विविध संस्कृतियों का सम्मान वैश्विक विश्वास, समझ और...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री मोदी ने विविध संस्कृतियों के सम्मान पर दिया जोर

मेजर भूपेन्द्र कण्डारी का बलिदान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: गणेश जोशी

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर बलिदानी मेजर भूपेन्द्र कण्डारी (सेना मेडल) की 23वीं पुण्यतिथि...
राज्य  उत्तराखंड 
 मेजर भूपेन्द्र कण्डारी का बलिदान राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा: गणेश जोशी

वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

कोलकाता। कोलकाता में साेमवार सुबह स्कूल पुलकार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। हादसे में पुलकार चालक सहित चार लोग...
राज्य  पश्चिम बंगाल 
कोलकाता में स्कूल पुलकार पलटी, तीन छात्र और चालक घायल

उत्तर प्रदेश

वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और रोहनिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : मुठभेड़ में दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली

डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जौनपुर। जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सिंगरामऊ कस्बे में शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
डीजे विवाद में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत,शादी की खुशियां मातम में बदलीं

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित "जनता दर्शन" में प्रदेश के...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी लोगों की समस्याएं

स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी

नोएडा। स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर के साथ एक बिल्डर कंपनी के लोगों ने फ्लैट बेचने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
स्टेट बैंक से रिटायर्ड चीफ जनरल मैनेजर से लाखों की ठगी