यूक्रेन के ड्रोन हमले में रूस की रिफाइनरी में लगी आग, पुतिन का चुनौतियों से निपटने का दावा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मॉस्को/कीव। यूक्रेन ने आक्रामक रुख अपनाते हुए रूस पर ड्रोन हमला किया है। यूक्रेनी ड्रोन हमले में रूस की तेल रिफाइनरी में आग लग गई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस हमले के कुछ घंटे बाद रविवार को सुरक्षा पक्की करने और चुनौतियों से निपटने का वादा किया।

द मॉस्को टाइम्स और तास की रिपोर्ट के अनुसार, कीव इन हमलों को फरवरी 2022 में शुरू हुए युद्ध के बाद से यूक्रेनी नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर रूस के लगभग रोजाना होने वाले हमलों का उचित बदला मानता है।

पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात ये खबर भी पढ़े : पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की फ्रांस में होगी मुलाकात

पुतिन ने 'यूनाइटेड रशिया' पार्टी के सम्मेलन में कहा, "हां, हम समस्याओं को देख रहे हैं। हमें उनके बारे में पता है और हम उनका जवाब दे रहे हैं। हम निश्चित रूप से देश और अपने नागरिकों की सुरक्षा के साथ-साथ रूस की सीमाओं की अखंडता भी सुनिश्चित करेंगे।"

कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान ये खबर भी पढ़े : कतर के गैस प्लांट विस्फोट में नेपाल के कई नागरिक घायल, 12 भारतीयों की गई थी जान

पुतिन का यह भाषण यूक्रेन के एक ड्रोन हमले के कुछ घंटों बाद आया। इस हमले में रूस के दक्षिणी क्रास्नोडार क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक रिफाइनरी में आग लग गई। क्षेत्रीय गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने यह जानकारी दी। कीव ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इसे "उन ऑपरेशन्स का हिस्सा बताया जो रूस की युद्ध लड़ने की क्षमता को कम करते हैं।"

वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता ये खबर भी पढ़े : वेनेजुएला के अरागुआ तट के पास फिर कांपी धरती, 5.6 तीव्रता के भूकंप से बढ़ी चिंता

जेलेंस्की ने रविवार को एक्स पर कहा, "क्रास्नोडार क्षेत्र में स्लाव्यांस्क तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ। यह स्थान फ्रंटलाइन से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। हमने यारोस्लाव क्षेत्र में भी एक रिफाइनरी को निशाना बनाया, जो हमारी सीमा से लगभग 700 किलोमीटर दूर है।" पिछले सप्ताह यूक्रेन के हमले के कारण मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में एक रिफाइनरी में भीषण आग लग गई थी। इससे राजधानी का बाहरी इलाका धुएं से भर गया था।

रूस के कब्जेवाले क्रीमिया ने शुक्रवार को प्रायद्वीप पर बढ़ते यूक्रेनी हवाई हमलों के असर को कम करने के लिए "आपातकालीन स्थिति" घोषित की है।यह क्षेत्र ईंधन की कमी और बिजली कटौती से जूझ रहा है। यह स्थिति यूक्रेनी हमलों के कारण उत्पन्न हुई है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर उसे अपने साथ मिला लिया था।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और...
राष्ट्रीय  राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे...
राष्ट्रीय  राज्य 
अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

असम के धेमाजी में बाढ़ का कहर, 70 से अधिक गांव जलमग्न

धेमाजी (असम)। असम के धेमाजी जिले में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। 70 से अधिक गांव जलमग्न...
राष्ट्रीय  राज्य 
 असम के धेमाजी में बाढ़ का कहर, 70 से अधिक गांव जलमग्न

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम