खंडवा: जंगल में 200 एकड़ वनभूमि खाली कराने 30 जेसीबी और 600 अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंची टीम

एक दिन पहले हमले में 8 वनकर्मी हुए थे घायल

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में आमाखुजरी जंगल में वनभूमि पर दोबारा हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए सोमवार सुबह प्रशासन ने बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया। वन, राजस्व और पुलिस विभाग के करीब 600 अधिकारी-कर्मचारी सुबह 7 बजे से 30 जेसीबी मशीनों के साथ कार्रवाई में जुटे हैं। अभियान के दौरान जंगल के विभिन्न हिस्सों में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौके पर डीएफओ राकेश कुमार डामोर और एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर मौजूद हैं, जबकि कलेक्टर ऋषभ गुप्ता और एसपी अगम जैन भी कार्रवाई का जायजा लेने पहुंचे।

सबसे पहले 13 झोपड़ियां ढहाईं

कार्रवाई की शुरुआत अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाई गई 13 झोपड़ियों को हटाने से हुई। इन्हीं झोपड़ियों में रहकर जंगल की जमीन साफ कर खेती की तैयारी की गई थी। इसके बाद जेसीबी मशीनों से बड़े-बड़े कंटूर खोदे जा रहे हैं, ताकि भविष्य में दोबारा खेती या अतिक्रमण न हो सके।

मध्य प्रदेश में आज से 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल ये खबर भी पढ़े : मध्य प्रदेश में आज से 5वीं-8वीं की पुनर्परीक्षा, ढाई लाख से अधिक छात्र होंगे शामिल

यह कार्रवाई एक दिन पहले रविवार को वन अमले पर हुए हिंसक हमले के अगले दिन शुरू की गई है। अतिक्रमण रोकने पहुंची वन विभाग की टीम पर करीब 400 अतिक्रमणकारियों ने महिलाओं को आगे कर गोफन और पत्थरों से हमला कर दिया था। लाठियों से किए गए हमले में 8 वनकर्मी घायल हो गए थे, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 खुशियों के बीच पसरा मातम, साले की शादी में पहुंचे जीजा ने तालाब में लगाई छलांग ये खबर भी पढ़े :  खुशियों के बीच पसरा मातम, साले की शादी में पहुंचे जीजा ने तालाब में लगाई छलांग

पहले हटाया था कब्जा, फिर 200 एकड़ पर दोबारा अतिक्रमण

वन विभाग के अनुसार इसी वर्ष आमाखुजरी जंगल की करीब 500 एकड़ भूमि से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा के लिए बड़े-बड़े कंटूर (खाइयां) खोदे गए थे। इसके बावजूद अतिक्रमणकारियों ने लगभग 200 एकड़ वनभूमि पर दोबारा कब्जा कर मक्के की बुआई कर दी। डीएफओ राकेश कुमार डामोर ने बताया कि पथराव और हमले की घटना के बाद 9 आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान ये खबर भी पढ़े : पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान

30 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया

एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि पुलिस के 14 अधिकारियों, 200 जवानों और 400 वनकर्मियों की संयुक्त टीम कार्रवाई में लगी है। सुबह नमी के कारण कुछ दिक्कत आई, लेकिन अब तक करीब 30 प्रतिशत अतिक्रमण हटाया जा चुका है। फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार का विरोध नहीं हो रहा है।

बाइक फिसलने से वनरक्षक घायल

इधर, कार्रवाई में शामिल होने जा रहे खालवा रेंज के वनरक्षक पंकज पोरवाल गुड़ी के पास बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने पर उन्हें जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किया गया।

 

 

 

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम