अगरतला के महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर आठ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
अगरतला। त्रिपुरा पुलिस और हवाईअड्डा सुरक्षा बल ने विशेष खुफिया सूचना के आधार पर अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम हवाईअड्डे पर दो अलग-अलग अभियानों में आठ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया।
पुलिस सूत्रों द्वारा साेमवार काे दी गई जानकारी के अनुसार, दोनों अभियानों में चार-चार बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सभी ने त्रिपुरा सीमा के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और गुवाहाटी जाने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तार आरोपितों के पास से कई मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने वाले दलालों के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच जारी है।
ये खबर भी पढ़े : उपराष्ट्रपति और गृहमंत्री ने देशवासियों से 'नशा मुक्त भारत' बनाने के संकल्प को दोहराने का किया आग्रह
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
