दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या कर दी।इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार रात करीब 12:20 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि मेथवलिया चौक से चनचौरा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पड़ी है।

लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख ये खबर भी पढ़े : लखीसराय भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम सम्राट ने जताया दुख

सूचना मिलते ही गश्ती दल मौके पर पहुंचा, जहां दो युवक गंभीर रूप से घायल और लहूलुहान स्थिति में मिले। दोनों की पहचान मेथवलिया गांव निवासी पंकज राय और मनीष कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल छपरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल मनीष कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों युवकों के शरीर पर गोली लगने के गहरे निशान पाए गए हैं, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित हमला था। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार और सदर एक अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि प्रारम्भिक जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि मृतक पंकज राय मुफ्फसिल थाना कांड संख्या-336/2024 अधिवक्ता पिता-पुत्र दोहरा हत्याकांड के एक महत्वपूर्ण गवाह थे। मृतक पूर्व में पुलिस सुरक्षा के बीच न्यायालय में अपनी गवाही भी दर्ज करा चुके थे।

ऐसे में इस हत्या को सीधे तौर पर पुरानी रंजिश और कोर्ट में दी गई गवाही से जोड़कर देखा जा रहा है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग को लेकर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम हटवाया और स्थिति को नियंत्रित किया।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने एक विशेष अनुसंधान दल का गठन करने कर निर्देश दिया। पुलिस वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

घायल मनीष कुमार से मिले इनपुट के आधार पर दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।सुरक्षा के दृष्टिकोण से फिलहाल क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिसंबर महीने तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है।...
उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

  हार्ट  :  अगर आप लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए हार्ट ऐसे...
लाइफस्टाइल 
 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

सरसों वाले बेसन की सब्जी: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो डिनर में...
खाना पकाना 
क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारतीय महिला हॉकी टीम:भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड...
खेल 
महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4...
कारोबार 
भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान