क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

सरसों वाले बेसन की सब्जी: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो डिनर में सरसों वाली बेसन की सब्जी ट्राई कर सकते हैं। सरसों का चटपटा स्वाद और बेसन का देसी फ्लेवर इस सब्जी को बेहद स्वादिष्ट बनाता है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाएं?


सरसों वाले बेसन की सब्जी के लिए सामग्री
बेसन रोल के लिए सामग्री: बेसन 2 कप, पानी 1 कप, धनिया पत्ती 2 चम्मच, हरी मिर्च  3, लहसुन की कलियाँ 8, हल्दी पाउडर 1/3 चम्मच, स्वादानुसार नमक

 मिठास को और दोगुना करने के लिए मावा गुजिया एक बेहतरीन ऑप्शन ये खबर भी पढ़े :  मिठास को और दोगुना करने के लिए मावा गुजिया एक बेहतरीन ऑप्शन

सरसों के पेस्ट के लिए सामग्री: बड़ी सरसों के दाने 4 चम्मच, लहसुन - 25 ग्राम, जीरा - 1 चम्मच, धनिया के दाने - 1/2 चम्मच, अदरक - 2 इंच, हरी मिर्च - 3 से 4, हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच, पानी

करी के लिए सामग्री: टमाटर 3, पानी 2 कप, तेल आधा कप, धनिया पत्ती 2 चम्मच , हरी मिर्च 2, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, , लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाने के लिए सामग्री?
पहला स्टेप: सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाने के लिए, सबसे पहले बेसन में पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। धनिया पत्ती, हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ लहसुन, हल्दी पाउडर और नमक स्वादानुसार डालें और अच्छी तरह से फेंटें। अब गैस ऑन कर, एक पैन में रखें और उस पर चीला बना लें। जब चीला बन जाए तो एक एक चीला को रोल कर के उसे काटें। आप, अपने मन पसंद का कोई भी शेप बना लें।

दूसरा स्टेप: एक मिक्सर जार में 4 चम्मच बड़ी सरसों, लहसुन 25 ग्राम, एक चम्मच जीरा, आधा चमच्च साबुत धनिया, अदरक, हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और पानी डालकर मिलाएं। अब इसे मिक्सर जार में अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और एक स्मूथ पेस्ट बना लें।

तीसरा स्टेप: अब, एक कड़ाही में तेल डालें और उसमें हरी मिर्च, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर हल्का भूनें। फिर उसमें सरसों का पेस्ट डालें और मीडियम आंच पर तेल छोड़ने तक पकाएं। अब, टमाटर का पेस्ट डालें और फिर जब मसाला पक जाए तब उसमें पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। 

चौथा स्टेप: जब मसाले का पानी हल्का गाढ़ा हो जाए तब उसमें बेसन के रोल्स को डालें और पांच मिनट तक पकाने के बाद, गैस बंद कर दें। आपकी सरसों वाली बेसन की सब्जी बनकर तैयार है। इसे गरम गरम चावल के साथ सर्व करें

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

देहरादून: उत्तराखंड में आने वाले दिसंबर महीने तक 15 हजार से अधिक परिवारों को पक्की छत मिलने जा रही है।...
उत्तराखंड 
उत्तराखण्ड में  15000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत:धामी

 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

  हार्ट  :  अगर आप लंबी उम्र तक जीना चाहते हैं और स्वस्थ रहना चाहते हैं तो इसके लिए हार्ट ऐसे...
लाइफस्टाइल 
 3 आदतें जो आपको लंबी उम्र तक जीने में मदद करती 

क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

सरसों वाले बेसन की सब्जी: रोज-रोज एक जैसी सब्जी खाकर अगर आप भी बोर हो गए हैं, तो डिनर में...
खाना पकाना 
क्या आपने सरसों वाली बेसन की सब्जी बनाई है? 

महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारतीय महिला हॉकी टीम:भारतीय महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में खेले जा रहे हॉकी वर्ल्ड...
खेल 
महिला हॉकी टीम अजेय रहते हुए हॉकी वर्ल्ड कप में टॉप-8 में बनाई जगह

भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। भारत का प्रमुख उद्योगों के लिए संयुक्त सूचकांक (आईसीआई) की वृद्धि दर जुलाई में सालाना आधार पर 5.4...
कारोबार 
भारत में मुख्य उद्योगों की वृद्धि दर जुलाई में 5.4 प्रतिशत रही

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से कांग्रेस के सांसद को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद के दामाद शायान मसूद...
उत्तर प्रदेश 
उत्तर प्रदेश: इमरान मसूद को बड़ा झटका, दामाद शायान मसूद समाजवादी पार्टी में शामिल

बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

कौशाम्बी। जिले में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत चायल विधानसभा क्षेत्र के मूरतगंज, नेवादा और चायल ब्लाक...
उत्तर प्रदेश 
बूथ से संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, चायल के तीनों ब्लाकों में हुआ मंथन

वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गुरूवार को नगर निगम ने सिगरा थाना क्षेत्र स्थित विजयानगरम मार्केट (कैंट) में अवैध...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी : कैंट विजयानगरम में अवैध रूप से संचालित दो होटल एवं गेस्ट हाउस सील

स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के सैना रोड पर गुरुवार को दो स्कूली बसों की...
उत्तर प्रदेश 
स्कूली बसों की भिड़ंत में सात छात्र-छात्राएं घायल, मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान