सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्य के लिए पुलिस व एंबुलेंस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पुलिस के अनुसार टनकपुर डिपो की रोडवेज बस संख्या यूके 07 पीए 2812 नजीबाबाद से हरिद्वार की ओर आ रही थी, जबकि पिकअप वाहन संख्या पीबी 65 बीएच 7296 हरिद्वार से बिजनौर की ओर जा रहा था। पिकअप में करीब 10 लोग सवार थे। आमने-सामने की टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सवार दो व्यक्ति फ्लाई ओवर से नीचे जा गिरे।

शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी ये खबर भी पढ़े : शिवसेना (यूबीटी) के छह सांसदों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, बैठक से गैरहाजिरी पड़ी भारी

घटना की सूचना मिलते ही श्यामपुर थाना पुलिस सहित अन्य पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं। क्षेत्राधिकारी नगर ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्य का जायजा लिया। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय हरिद्वार पहुंचाया गया।

मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत ये खबर भी पढ़े : मुंबई में मानसून की दमदार एंट्री, बारिश से लोगों को राहत

उपचार के दौरान अहान (18) पुत्र शराफत निवासी बड़ापुर, नजीबाबाद व एक अज्ञात करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल शराफत (42) और उनकी पत्नी शबाना (35) को बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में शबाना ने भी दम तोड़ दिया।

शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग ये खबर भी पढ़े : शिवसेना यूबीटी ने मराठी न आने पर  की विधानसभा अध्यक्ष को निलंबित करने की मांग

अन्य घायलों में अन्नू (18) पुत्र मेहंदी हसन, सोनी लाल (25) पुत्र राम रहीश निवासी हरदोई तथा शमीम (42) पुत्र हसीनुद्दीन निवासी बिजनौर का जिला चिकित्सालय हरिद्वार में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिए हैं तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

एसी ब्लास्ट : गर्मियों में एसी हमारी जरूरत बन गया है, लेकिन इसकी वजह से इन दिनों आग लगने की...
विचार मित्र 
एसी  में आग लगने की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं?

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम