महाराष्ट्र के पुणे जिले में बच्ची से दुष्कर्म और हत्या मामले में आरोपित को फांसी की सजा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

मुंबई। महाराष्ट्र के पुणे जिले के भोर स्थित नसरपुर इलाके में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के बेहद संवेदनशील मामले में विशेष अदालत ने सोमवार को आरोपित भीमराव कांबले(६५) को न्यायाधीश एसआर कांबले ने मृत होने तक फांसी की सजा सुनायी है। आरोपित ने अदालत में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। यह घटना 01 मई 2026 को नसरपुर के एक गौशाला में घटी थी। सिर्फ ६० दिन के अंदर सजा का फैसला आना महाराष्ट्र का पहला और ऐतिहासिक फैसला बताया जा रहा है।

अदालत ने आज फैसला सुनाते कहा कि आरोपित का अपराध मृत्युदंड की सजा के लिए पात्र है। देश में कानून का राज है। जितना बड़ा अपराध उतनी ही बड़ी सजा होनी चाहिए। अदालत में सरकारी वकील अजय मिसर, जांच अधिकारी जयमाला पवार उपस्थित थे। अदालत के बाहर लोगों की भारी भीड़ भी मौजूद थी, जो आरोपित को कब्जे में देने की मांग कर रही थी। इसलिए अदालत के बाहर भारी पुलिस बंदोबस्त रखा गया था।

परभणी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की गिरी छत , 4 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल ये खबर भी पढ़े : परभणी में निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की गिरी छत , 4 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

उल्लेखनीय है कि 01 मई 2026 को आरोपित ने नसरपुर में साढ़े तीन साल की बच्ची को एक गौशाला में ले गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी तो उसके रिश्तेदारों ने तलाश शुरू की। उस समय उसकी लाश एक गौशाला में मिली। इससे पूरा इलाका दहल गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। इलाके के सीसीटीवी फुटेज में यह साफ हो गया कि आरोपित बच्ची को ले जा रहा है, तो पुलिस ने उसे सिर्फ डेढ़ घंटे में ढूंढकर गिरफ्तार कर लिया।

 नवनिर्माण सेना मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मिला जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल, मांगी माफी ये खबर भी पढ़े :  नवनिर्माण सेना मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे से मिला जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल, मांगी माफी

इस मामले की जांच में तेजी लाने के लिए पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने एक स्पेशल जांच टीम बनाई। इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर विजयमाला पवार समेत छह अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीसीटीवी फुटेज, डीएनए सैंपल, मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयानों के आधार पर एक इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट तैयार की। लोगों में पैदा हुए गुस्से को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी। सिर्फ 16 दिनों में कोर्ट में करीब 1,200 पेज की चार्जशीट फाइल कर दी गई। उसके बाद विशेष अदालत ने मामले की रोजाना और 'इन कैमरा' सुनवाई शुरू की।

  मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े :   मुंबई में मुहर्रम जुलूस में लोगों को जहरीले कैप्सूल बेचने वाला फैयाज गिरफ्तार

इस मामले में लडक़ी के परिवार, चश्मदीदों, इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर, मेडिकल एक्सपर्ट, और दूसरे लोगों समेत कुल 55 गवाहों के बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा अदालत के सामने सीसीटीवी फुटेज, डीएनए रिपोर्ट और दूसरे साइंटिफिक सबूत पेश किए गए थे। इस मामले में आरोपित को फांसी की सजा सुनाते समय जज ने कहा कि आरोपित आज सुनाई गई सजा को उच्च स्तर पर चुनौती दे सकता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम