भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने सदन में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मध्य प्रदेश से निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद उन्होंने उच्च सदन के सदस्य के रूप में अपना कार्यभार संभाला। उनके साथ छह अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ली।

शपथ ग्रहण से पहले तरुण चुग ने संसद भवन के प्रवेश द्वार पर नमन कर लोकतंत्र के सर्वोच्च मंदिर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इससे पूर्व उन्होंने नई दिल्ली स्थित गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में मत्था टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से ये खबर भी पढ़े : नेशंस कप में दम दिखाने को तैयार भारतीय महिला हॉकी टीम, पहला मुकाबला अमेरिका से

उल्लेखनीय है कि तरुण चुग मध्य प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 11 जून, 2026 को अपना निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त किया था। राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ ही उन्होंने अपने संसदीय दायित्वों का औपचारिक रूप से निर्वहन शुरू कर दिया।

लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन ये खबर भी पढ़े : लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने छत्रपति शाहू जी महाराज को किया नमन

29un512345678999

एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति ये खबर भी पढ़े : एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शामिल तरुण चुग वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री हैं। पंजाब के अमृतसर से आने वाले चुग लंबे समय से संगठनात्मक राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कम उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़कर सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की और बाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में सक्रिय भूमिका निभाई। वर्ष 1989 से 1994 तक उन्होंने एबीवीपी में जिला सचिव और राज्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्य किया।

वर्ष 1993 में वह अमृतसर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष बने। बाद में उन्होंने पंजाब भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में भी जिम्मेदारियां निभाईं। युवाओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से उन्होंने 2,100 किलोमीटर लंबी 'युवा चेतना यात्रा' का नेतृत्व भी किया।

भाजपा संगठन में उन्होंने प्रदेश सचिव, पंजाब भाजपा के महासचिव तथा वर्तमान में राष्ट्रीय महामंत्री सहित कई महत्वपूर्ण दायित्व निभाए हैं। वर्तमान में वे जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार के पार्टी प्रभारी हैं। इसके अतिरिक्त उन्हें दिल्ली भाजपा का सह-प्रभारी भी बनाया गया है। संगठन विस्तार, चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन में उनकी सक्रिय भूमिका के कारण उन्हें पार्टी के प्रमुख रणनीतिकारों में माना जाता है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

नई दिल्ली: टाटा मोटर्स अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV को 30 जून को लॉन्च करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

हरिद्वार। श्यामपुर थाना क्षेत्र में 4.2 फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह टनकपुर डिपो की रोडवेज बस और एक पिकअप वाहन...
राज्य  महाराष्ट्र 
सड़क हादसा: रोडवेज बस और पिकअप की आमने-सामने टक्कर, तीन की मौत

दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

सारण। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में अपराधियों ने देर रात दुस्साहस दिखाते हुए अधिवक्ता पिता पुत्र दोहरे हत्याकांड के...
राज्य  बिहार 
 दोहरे हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
कर्नाटक से पुनर्निर्वाचित मल्लिकार्जुन खरगे ने राज्यसभा सदस्य के रूप में ली शपथ

बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

मुंबई । अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है।...
मनोरंजन  महाराष्ट्र 
बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम टू द जंगल' का जलवा

उत्तर प्रदेश

हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों की समस्याओं को...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था करा रही सरकार : मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

वाराणसी। वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने साेमवार का कहा कि वाराणसी में बीते कुछ वर्षों में बनी...
उत्तर प्रदेश 
वाराणसी में व्यावसायिक भवनों की जांच करेगा विकास प्राधिकरण

नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा। नाेएडा के थाना फेस- वन क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 में स्थित झुग्गी बस्ती में साेमवार सुबह अचानक आग लग...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नाेएडा : एक झुग्गी में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड गाड़ियाें ने पाया काबू

नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम

नोएडा। नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र में सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत, आक्रोशित परिजनों ने लगाया जाम