एमएसएमई 'विकसित भारत 2047 की रीढ़, गुणवत्ता से समझौता नहीं : उपराष्ट्रपति

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

नई दिल्ली। उप-राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकसित भारत 2047 की दिशा में भारत की यात्रा की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

उप राष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ‘एमएसएमई दिवस 2026–उद्यमी भारत’ समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि गुणवत्ता से कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

छात्र पूरी तरह निर्भय होकर नीट की पुनर्परीक्षा दें: धर्मेंद्र प्रधान ये खबर भी पढ़े : छात्र पूरी तरह निर्भय होकर नीट की पुनर्परीक्षा दें: धर्मेंद्र प्रधान

सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम की लंबी अवधि की सफलता के लिए इनोवेशन, टेक्नोलॉजी को अपनाना और लगातार सीखते रहना जरूरी है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को खतरे के बजाय विकास के एक अवसर के रूप में अपनाएं।

नशे से मुक्ती के लिए ‘रूथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा : अमित शाह ये खबर भी पढ़े : नशे से मुक्ती के लिए ‘रूथलेस अप्रोच’ के साथ आगे बढ़ना पड़ेगा : अमित शाह

अपनी उद्यमिता यात्रा के बारे में बताते हुए उप-राष्ट्रपति ने याद किया कि कैसे उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद अपने पिता की आर्थिक मदद से कपड़ों का एक छोटा सा कारोबार शुरू किया था। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में आने से पहले लगन, लगातार सीखते रहने और कड़ी मेहनत की बदौलत ही वे निटवियर निर्यात का एक बड़ा कारोबार खड़ा किया। युवा उद्यमियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्होंने उनसे कहा कि वे शुरुआती चुनौतियों से निराश न हों, बल्कि अपने चुने हुए क्षेत्र में महारत हासिल करने पर ध्यान दें।

18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे  ये खबर भी पढ़े : 18 करोड़ की धोखाधड़ी का फरार मास्टरमाइंड गिरफ्तार, नौ साल बाद ईओडब्ल्यू के चढ़ा हत्थे

उपराष्ट्रपति ने इस अवसर पर पूरे भारत में एमएसएमई को सशक्त बनाने के उद्देश्य से परिवर्तनकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म, पोर्टल और प्रकाशनों की एक श्रृंखला शुरू की। इनमें पीएमईजीपी 2.0 पोर्टल, समाधान 2.0 पोर्टल, पीएमएस पोर्टल, एमएसएमई ग्लोबल मार्ट 2.0 पोर्टल, एमएसएमई टेस्टिंग पोर्टल और एमएसएमई आइडिया हैकथॉन 6.0 शामिल हैं।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी, एमएसएमई राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) के अध्यक्ष मनोज कुतार और मंत्रालय तथा इसके संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इसके अलावा एमएसएमई इकोसिस्टम से जुड़े नीति-निर्माता, उद्योग जगत के दिग्गज, महिला उद्यमी, वित्तीय संस्थान, शिक्षाविद और अन्य प्रमुख हितधारक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क, पूर्व बीडीसी पानी की टंकी पर चढ़े

लखनऊ। शनिवार दुबग्गा इलाके में बदहाल सड़कों के विरोध में पूर्व बीडीसी राजू यादव पानी की ऊंची टंकी पर चढ़...
उत्तर प्रदेश 
शिकायत के बाद भी नहीं बनी सड़क, पूर्व बीडीसी पानी की टंकी पर चढ़े

खाद्य सुरक्षा पर की जा रही कार्रवाई का सोशल मीडिया पर करें प्रचार प्रसार: एडीएम पूर्वी

विभाग द्वारा की जा रही कार्रवाई से लोग हो सकेंगें जागरूक