ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज
Hero MotoCorp की Passion+ Disc ने दो राहगीरों को बड़ी सौगात
अगर आप रोजाना ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, जो बेहतर माइलेज, आधुनिक फीचर्स और सुरक्षित राइडिंग का अनुभव दे, तो Hero MotoCorp की नई Passion+ Disc आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय Passion+ का नया डिस्क ब्रेक वेरिएंट बाजार में उतार दिया है।
नई Passion+ Disc को पहले के मुकाबले ज्यादा आकर्षक लुक दिया गया है। इसमें नए ग्राफिक्स, प्रीमियम फिनिश और अपडेटेड बॉडी डिजाइन शामिल किए गए हैं। हालांकि, कंपनी ने Passion सीरीज की पारंपरिक पहचान और डिजाइन को बरकरार रखा है। बाइक में स्मार्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जिससे इसे स्मार्टफोन से कनेक्ट किया जा सकता है। इसके जरिए इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर कॉल और एसएमएस अलर्ट दिखाई देते हैं, जिससे सफर के दौरान मोबाइल देखने की जरूरत कम हो जाती है।
कंपनी का दावा है कि नई Passion+ Disc एक लीटर पेट्रोल में करीब 71 किलोमीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 84,128 रुपये रखी गई है।
ये खबर भी पढ़े : ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग में टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनीफीचर्स की बात करें तो बाइक में रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, सर्विस रिमाइंडर, लो-फ्यूल अलर्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर, ट्रिप मीटर और ओडोमीटर जैसी कई आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें फ्रंट डिस्क ब्रेक भी जोड़ा गया है, जिससे ब्रेकिंग परफॉर्मेंस पहले से अधिक प्रभावी हो गई है। नई Passion+ Disc उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जो किफायती कीमत में स्टाइल, बेहतर माइलेज और आधुनिक तकनीक से लैस बाइक की तलाश कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।
