नहीं सुधर रही बिजली व्यवस्था, आए दिन फाल्ट से बढ़ रही लोगों की मुश्किलें

लोग बूंद-बूंद पानी को तरसे

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

गोसाईगंज लखनऊ। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त हिदायतों के बावजूद पूरनपुर पावर उपकेंद्र के अधिकारी-कर्मचारी मनमानी पर उतारू हैं। फॉल्ट सुधार और अघोषित कटौती पर लगाम लगाने के निर्देश हवा हो गए। 

शनिवार सुबह करीब 6 बजे पूरनपुर उपकेंद्र के परेहटा फीडर में अचानक ब्रेकडाउन हो गया। जिसके चलते परेहटा फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति दोपहर करीब 11 बजे बहाल हो सकी। यानी करीब 7 घंटे तक पूरे क्षेत्र की लाईट गुल रही। 5-6 घंटे बिजली न आने से बच्चों बुजुर्गों और आम लोगों का भीषण गर्मी से बुरा हाल हो गया। पानी की मोटरें बंद रहीं तो लोग बूंद-बूंद पानी को तरस गए। कई उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन भी चार्ज न होने से बंद हो गए, लोग बोर्ड पर नजरें गड़ाए बिजली का इंतजार करते रहे। जानकारी के अनुसार परेहटा फीडर के अंतर्गत सिकन्दरपुर अमोलिया, पुरवा, तकिया, कुँवर बहादुर खेड़ा, रकीबाबाद गांव  सहित कई गांवों की लाईट शनिवार सुबह करीब 6 बजे से गुल हो गई।

सीवर डालने के लिए बिना अनुमति सड़क काटने का आरोप ये खबर भी पढ़े : सीवर डालने के लिए बिना अनुमति सड़क काटने का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि हर दिन फॉल्ट और घंटों की कटौती अब आम बात हो गई है। भीषण गर्मी में जनजीवन प्रभावित हो रहा है लेकिन ठोस व्यवस्था नहीं हो रही। ऊर्जा मंत्री ने हाल ही में अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा था कि मनमानी न करें और फॉल्ट तुरंत ठीक कराएं। मगर पूरनपुर उपकेंद्र में इसका असर नहीं दिख रहा। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा हजारों उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि रोजाना फॉल्ट और कटौती से जनमानस त्रस्त है। न समय पर मरम्मत होती है, न कोई सुनवाई। इसलिए लोगों ने विभाग से व्यवस्था सुधारने और जवाबदेही तय करने की मांग की है। बिजली फाल्ट की जानकारी के लिए जब पूरनपुर जेई को फोन किया गया तो उनका फोन नहीं उठा। अभी एक सप्ताह पहले ही करीब 14 घंटे बाद सही हुआ था फाल्ट, वहीं लोगों ने आरोप लगाया कि बिजली की अंधाधुंध कटौती होती है फिर भी बिजली का बिल दोगुना आ रहा है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाला एक बछड़ा जन्मा। इसकी जानकारी होते ही भिठया चिचड़ी...
श्रावस्ती में दो सिर और चार आंखों वाले बछड़े का जन्म

टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

जम्मू। जम्मू रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने 35 साल की लंबी खोजबीन के बाद 'टेररिस्ट एंड डिसरप्टिव एक्टिविटीज (प्रिवेंशन) एक्ट' (टाडा)...
राष्ट्रीय  राज्य 
टाडा के तहत आरोपित आतंकी अल्ताफ हुसैन शेख 35 साल बाद गिरफ्तार

टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले के मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन सुरंग में गुरुवार शाम मलबा और पानी भर...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तराखंड 
टीएचडीसी पीपलकोटी टनल हादसा: 22 में से 16 मजदूर सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू अभियान जारी

प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

पटना। बिहार सरकार द्वारा भारत भूषण तिवारी के परिवार के एक सदस्य को वित्तीय सहायता और सरकारी नौकरी देने के...
राज्य  बिहार 
प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार पर साधा निशाना, बांकीपुर में शिक्षा-रोजगार को लेकर की घोषणा

कांग्रेसियों की एक एक बूंद इस देश के लिये समर्पित है

फिरोजाबाद, जनपद फिरोजाबाद की पर्यवेक्षक कॉंग्रेस सचिव संजीत सिहाग ने फिरोजाबाद एवं शिकोहाबाद ब्लॉक में बैठक को सम्बोधित करने के...
उत्तर प्रदेश 

जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे...
उत्तर प्रदेश 
जिला बदर अभियुक्त को बैंड-बाजा के साथ जनपद की सीमा से किया गया बाहर

अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

लखनऊ।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पुलिस भर्ती में एक से अधिक पदों पर चयन के कारण रिक्त होने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
अजय  ने लिखा सीएम योगी को पत्र

सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन

संत कबीर नगर।* जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में...
उत्तर प्रदेश 
सीडीओ की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बंन्धु की बैठक का हुआ आयोजन