सस्ते कॉलिंग-SMS प्लान की उम्मीदें टूटीं, Jio, Airtel और Vi ने कहा- नहीं कर सकते

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली।  रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) ने ग्राहकों के लिए सस्ते, सिर्फ वॉइस और SMS वाले प्लान लाने के ट्राई के प्रस्ताव को मानने से मना कर दिया है। दरअसल, दूरसंचार नियामक TRAI ने Jio, Airtel और वोडाफोन आइडिया (Vi) को एक प्रस्ताव दिया था। इस प्रस्ताव में कंपनियों से कहा गया था कि वे ग्राहकों के लिए ऐसे सस्ते प्लान लेकर आएं, जिनमें सिर्फ कॉलिंग और मैसेज की सुविधा हो और इंटरनेट ना हो। लेकिन, इन तीनों बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने रेगुलेटर के इस प्रस्ताव को मानने से साफ इनकार कर दिया है। यानी कंपनियां ऐसा कोई प्लान नहीं लाना चाहतीं। उनका कहना है कि इससे साइबर क्राइम बढ़ेंगे।

टैरिफ प्लान में नहीं करेंगे कोई बदलाव- टेलीकॉम कंपनियां
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) चाहता था कि मोबाइल कंपनियां ग्राहकों के लिए कुछ ऐसे नए और सस्ते प्लान लेकर आएं, जिनकी वैलिडिटी भले ही कम हो, लेकिन उनमें सिर्फ कॉलिंग और मैसेज की सुविधा मिले।

जनगणना ड्यूटी में जा रहे प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत ये खबर भी पढ़े : जनगणना ड्यूटी में जा रहे प्रधानाध्यापक की सड़क हादसे में मौत

लेकिन, ET Telecom की रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने ट्राई से कहा है कि वे टैरिफ प्लान में कोई बदलाव नहीं करना चाहतीं। कंपनियों का कहना है कि जो प्लान जैसे चल रहे हैं, उन्हें वैसा ही रहने दिया जाए और ऐसा कोई नया प्लान अनिवार्य ना किया जाए।

चीन में पवन ऊर्जा से चलने वाला अंडरवॉटर डेटा सेंटर, 3 बड़ी समस्याओ से निजात? ये खबर भी पढ़े : चीन में पवन ऊर्जा से चलने वाला अंडरवॉटर डेटा सेंटर, 3 बड़ी समस्याओ से निजात?

डेटा वाले प्लान लेने की मजबूरी
कंज्यूमर राइट्स के लिए काम करने वालों का कहना है कि कम आय वाले, ग्रामीण और बुजुर्ग यूजर्स को मोबाइल डेटा वाले पैक खरीदने की जरूरत नहीं होती है। लेकिन कंपनियां ऐसे कोई प्लान ऑफर नहीं करती, जिनमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस हों। इस कारण लोगों को मजबूर होकर डेटा वाले प्लान लेने पड़ते हैं। भले ही वे उनका इस्तेमाल ना करते हों।

मौसम 17 जून: 15 घंटे के अंदर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट ये खबर भी पढ़े : मौसम 17 जून: 15 घंटे के अंदर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

बिना जरूरत हर साल खर्च हो रहे 15,000-20,000 करोड़ रुपये
कंज्यूमर एडवोकेसी ग्रुप्स और गैर-सरकारी संगठनों ने टेलीकॉम ऑपरेटरों के उन दावों को चुनौती दी है, जो ग्राहकों के खिलाफ हैं।
उनका कहना है कि अनुमान के मुताबिक 30-35 करोड़ फीचर फोन का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स हैं, जिनमें से लगभग 10-15 करोड़ लोग डेटा सर्विस का इस्तेमाल नहीं करते हैं।

गुजरात के हिम्मतनगर स्थित कंज्यूमर प्रोटेक्शन एसोसिएशन का कहना है कि उन्हें सही ऑप्शन नहीं मिल रहे हैं और वे जरूरत नहीं होने पर भी मोबाइल डेटा के लिए पैसे देने पर मजबूर हैं।
इस कारण वे हर साल लगभग 15,000-20,000 करोड़ रुपये बिना जरूरत के खर्च कर रहे हैं।

ऐसा संभव नहीं- जियो ने बताया कारण
15 जून, 2026 को TRAI ने कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में एक बदलाव के लिए ओपन-हाउस डिस्कशन का आयोजन किया था। इस बदलाव के तहत सिर्फ वॉइस और SMS वाले पैक ऑफर करना का प्रस्ताव है। रिलायंस जियो के एक अधिकारी ने कहा कि यह प्रस्तावित बदलाव तकनीकी रूप से संभव नहीं है, क्योंकि आज के 4G और 5G नेटवर्क पूरी तरह से इंटरनेट प्रोटोकॉल पर बेस्ड हैं। इसका मतलब है कि वॉइस सिर्फ एक एप्लीकेशन है, जो डेटा नेटवर्क पर चलती है और इन दोनों को अलग करना मुमकिन नहीं है।

बढ़ेंगे साइबर क्राइम- जियो
जियो ने सरकार को चेतावनी देते कहा है कि अगर सिर्फ कॉलिंग और मैसेज वाले सस्ते और कम दिनों के प्लान अनिवार्य किए गए, तो इससे ऑनलाइन ठगी और फ्रॉड करने वाले अपराधियों का काम बहुत आसान हो जाएगा।

कंपनी का मानना है कि इतने सस्ते प्लान मिलने से धोखेबाज लोग आसानी से कई सिम खरीद लेंगे। इसके बाद वे लोगों को फालतू के विज्ञापन वाले मैसेज, फर्जी कॉल और धोखाधड़ी वाले लिंक भेजकर उन्हें अपनी ठगी का शिकार बनाएंगे, जिससे देश में साइबर क्राइम के मामले बहुत तेजी से बढ़ जाएंगे।

जियो, एयरेटल और Vi ने बताई वजह
Jio ने यह भी कहा कि उसके एंट्री-लेवल यूजर्स में से 88% लोग एक्टिव रूप से डेटा का इस्तेमाल करते हैं और सिर्फ वॉइस वाले मौजूदा प्लान्स को बहुत कम लोग लेते हैं।

Vodafone Idea ने कहा कि डेटा को ना देने से बिल का अचानक ज्यादा आना (बिल शॉक) जैसी समस्या हो सकती है, क्योंकि ऑटोमैटिक सॉफ्टवेयर अपडेट और OTP वेरिफिकेशन के लिए बैकग्राउंड में होने वाले डेटा इस्तेमाल की वजह से ग्राहकों को 'पे-एज-यू-गो' रेट पर चार्ज किया जा सकता है, जिससे बिल अचानक बढ़ सकता है।

Bharti Airtel ने कहा कि भारत का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर साफ तौर पर 'मोबाइल-फर्स्ट' है और इससे ऐसे लोगों का एक ग्रुप बन सकता है जो डेटा के इस्तेमाल से पूरी तरह बाहर रह जाए।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

ब्रेड से रसमलाई : रसमलाई एक ऐसी स्वीट डिश है जो सभी को पसंद आती है। लेकिन आज हम आपको...
खाना पकाना 
क्या आपने अभी तक ब्रेड रसमलाई का स्वाद नहीं चखा है ?

वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया...
खेल 
वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

हुगली : पश्चिम बंगाल में सत्ता बदलने के बाद ममता राज में हुए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है। एजेंसियां...
पश्चिम बंगाल 
स्वपन कुमार नंदी को अब जनता ने अंडों से नहला दिया

पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

गोविंदा, सुनीता आहूजा : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी...
मनोरंजन 
पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

एवियन : फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया...
अंतर्राष्ट्रीय 
G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

उत्तर प्रदेश

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

   बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर