पत्नी सुनीता ने इस गोविंदा के इन घने बालों के राज से पर्दा उठाया 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

गोविंदा, सुनीता आहूजा : बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। उनके इसी अंदाज के चलते कई बार ये अफवाहें भी उड़ चुकी हैं कि उनके और गोविंदा के बीच सब ठीक नहीं है। लेकिन, विवादों के बाद खुद सुनीता आहुजा इन विवादों पर फुल स्टॉप भी लगा देती हैं। अब एक बार फिर सुनीता आहूजा अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने गोविंदा के हेयरस्टाइल और घने बालों के पीछे के राज के बारे में खुलकर बात की, जो अक्सर सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहता है। इसी के साथ सुनीता अपने पति का बचाव करती भी दिखीं। सुनीता ने बताया कि गोविंदा के बाल असली नहीं हैं, लेकिन इसमें कोई शर्म वाली बात नहीं है क्योंकि आज के समय में कई एक्टर हेयरपैच पहनते हैं।

सुनीता ने कहा- हेयरपैच लगाते हैं गोविंदा
मैशबैल इंडिया के यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए सुनीता आहूजा ने गोविंदा के लुक और समय के साथ उसमें आए बदलावों के बारे में खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा, 'चीची अब भी हैंडसम लगते हैं, लेकिन पहले उनके बाल असली थे। अब वह पैच (नकली बाल) लगाते हैं।' सुनीता आगे कहती हैं- 'इसमें कोई शर्म वाली बात नहीं है, इसमें छिपाने जैसा भी कुछ नहीं है। कई हीरो पैच लगाते हैं। सिर्फ पुरुष ही नहीं कई महिलाएं भी पैच लगाती हैं।' ऐसा कहते हुए सुनीता ने इस ओर इशारा भी कर दिया कि बॉलीवुड में कई एक्टर गंजे हैं।

'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार ये खबर भी पढ़े : 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार

गोविंदा और सुनीता के रिश्ते में खटास
कुछ महीने पहले, सुनीता आहूजा ने एक पॉडकास्ट पर गोविंदा के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की थी। बातचीत के दौरान, उन्होंने गोविंदा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। हालांकि, सुनीता के आरोपों के बाद गोविंदा ने भी इन आरोपों पर प्रतिक्रिया दी थी और इन्हें झूठा बताया था। सुनीता कई बार अपने और गोविंदा के रिश्ते के बारे में बात कर चुकी हैं। उनके अनुसार, जब वह 15 साल की थीं, उन्हें गोविंदा से प्यार हो गया था और अब उनके साथ को 43 साल हो चुके हैं।

गोविंदा का करियर
गोविंदा के करियर की बात करें तो चीची 40 सालों से हिंदी फिल्मों की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने 1986 में 'इल्जाम' फ़िल्म से डेब्यू किया था और इसके बाद उन्होंने 90 के दशक में ब्लॉकबस्टर्स की झड़ी लगा दी। एक समय था जब वह इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर और सफल एक्टर थे।  उन्होंने अपने करियर में 'राजा बाबू', 'कुली नंबर 1', 'साजन चले ससुराल', 'हीरो नंबर 1', 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'हसीना मान जाएगी' जैसी सफल फिल्में दी हैं और लोगों के दिलों पर सालों राज किया। अपने अभिनय के अलावा उन्होंने अपनी अनोखी डांस स्किल्स से भी दर्शकों के दिलों में अलग जगह बनाई। आज भी उनका डांस स्टाइल काफी फेमस है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और कियारा आडवाणी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आने के लिए तैयार हैं।...
मनोरंजन 
फरहान अख्तर की फिल्म में बनेगी सैफ-कियारा की नई जोड़ी

रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

नई दिल्ली। देश के बाजार में रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की जबरदस्त मांग देखी जा रही है, जिसमें ‘विकसित...
कारोबार 
रक्षाबंधन पर स्वदेशी राखियों की धूम, 25 हजार करोड़ का कारोबार

पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

गाले। ऋषभ पंत के तेज अर्धशतक और भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने गाले में खेले जा...
खेल 
पंत के अर्धशतक से भारत मजबूत, श्रीलंका पर हार का संकट

सोफी एडेनो ने रचा इतिहास, बनीं पहली फ्रांसीसी स्पेसवॉकर

पेरिस। फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनो ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से बाहर निकलकर स्पेसवॉक करने वाली पहली...
अंतर्राष्ट्रीय 
सोफी एडेनो ने रचा इतिहास, बनीं पहली फ्रांसीसी स्पेसवॉकर

अभियोजन की समीक्षा में डीएम ने दिए सख्त निर्देश, गंभीर मामलों में शीघ्र सजा पर जोर

फतेहपुर, 18 अगस्त। कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा गांधी सभागार में जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की...
उत्तर प्रदेश 

नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज, लखनऊ।  नगराम थाना क्षेत्र के समेसी कस्बे में सोमवार की देर रात फल की दुकान पर बैठे मजदूर के...
उत्तर प्रदेश 
नशे में धुत दबंगों ने मजदूर की पिटाई कर किया लहुलुहान ,मुकदमा‌ दर्ज

एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर, आज पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान दूर-दराज से आए...
उत्तर प्रदेश 
एसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति/जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति तथा विभाग द्वारा...
उत्तर प्रदेश 
डीएम की अध्यक्षता में  स्वरोजगारपरक योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित