मौसम 17 जून: 15 घंटे के अंदर 21 राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट
नई दिल्ली। मौसम 17 जून 2026: देश में मौसम विभाग ने एक बार फिर से लोगों के लिए टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक कल यानी 17 जून को यूपी, बिहार समेत 21 राज्यों के लिए बारिश-तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। किसानों और मछुआरों को विशेष रूप से सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश के चलते पूर्वी राज्यों में फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, कई राज्यों में आकाशीय बिजली और वज्रपात गिरने से नुकसान की भी आशंका है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों में भी बारिश और तूफान कहर बरपा सकता है। अगर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार मौसम अपडेट जरूर पढ़ लीजिए।
तेज आंधी के चलते कुछ राज्यों में बड़ें-बड़े वृक्ष जड़ से उखड़कर धाराशायी हो सकते हैं। घने जंगल वाले इलाकों से जाने से परहेज करें नहीं तो मुश्किलों में पड़ सकते हैं। मौसम विभाग के हिसाब से बनने वाला कम दबाव का क्षेत्र पंजाब से बिहार तक फैला हुआ है। हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में हवा का ऊपरी चक्रवाती संचरण बना हुआ है। तो चलिए हम आपलोगों को बताते हैं कि कल यानी 17 जून को मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम अलग-अलग जिलों में बारिश का हाल भी बताने जा रहे हैं...
देश के 21 राज्यों भारी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभा के मुताबिक कल यानी 17 जून को देश के 21 राज्यों यूपी, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, महाराष्ट्र, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक शामिल हैं। इस दौरान तेज आंधी से बचने की सलाह दी गई है। बारिश के चलते तापमान में कमी आएगी जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
दिल्ली में मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली (17 जून-बारिश-तेज हवा की चेतावनी): मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में 17 जून को हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है,वहीं, दिल्ली में 20 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
यूपी में मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश (17 जून-सतही हवा-हल्की बारिश का अलर्ट): मेरठ, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, एटा, इटावा, हमीरपुर कानपुर, बांदा, झांसी, ललितपुर,फतेहपुर, चित्रकूट, वाराणसी और प्रयागराज में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, कल यानी 17 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
बिहार में मौसम कैसा रहेगा
बिहार (17-19 जून-भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): गया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी। वहीं, कल यानी 17 जून को पटना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
झारखंड में मौसम कैसा रहेगा
झारखंड (17-19 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): खूंटी, रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, सरायकेला,दुमका, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते हैं। वहीं, रांची में कल यानी 17 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
उत्तराखंड में मौसम कैसा रहेगा
उत्तराखंड (17- 19 जून-भारी बारिश-आंधी की चेतावनी): बागेश्वर, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं वहीं, देहरादून में कल यानी 17 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा और न्यूनतम तापमान गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।
हिमाचल में मौसम कैसा रहेगा
हिमाचल प्रदेश (17-20 जून-बारिश-आंधी का अलर्ट): शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। वहीं, मनाली में कल यानी 17 जून को अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान है।
जम्मू-कश्मीर में मौसम कैसा रहेगा
जम्मू-कश्मीर(17-19 जून-भारी बारिश-तूफान की चेतावनी): जम्मू, कठुआ, अनंतनाग, पुलवामा, किश्तवाड़, डोडा, रामबन, बारामूला, पुंछ और उधमपुर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, श्रीनगर में कल यानी 17 जून को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा तो न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
शहर अधिकतम न्यूनतम
दिल्ली 37°C 29°C
मुंबई 33°C 30°C
चेन्नई 36°C 28°C
कोलकाता 36°C 29°C
लखनऊ 40°C 31°C
पटना 40°C 30°C
रांची 36°C 26°C
भोपाल 35°C 27°C
जयपुर 37°C 28°C
शिमला 27°C 19°C
नैनीताल 28°C 21°C
पश्चिम बंगाल में कल का मौसम कैसा रहेगा
पश्चिम बंगाल(17-18 जून-आंधी-बारिश की संभावना): हुगली, मालदा, दुर्गापुर, नॉर्थ 24 परगना, जलपाईगुड़ी, झारग्राम, नादिया, कोलकाता, हावड़ा, दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और कूचबिहार में बारिश-आंधी की चेतावनी है। वहीं, कोलकाता में कल यानी 17 जून को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।
पंजाब में मौसम कैसा रहेगा
पंजाब (17 जून- भारी बारिश और आंधी की चेतावनी): मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, कपूरथला और बठिंडा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।
राजस्थान में मौसम कैसा रहेगा
राजस्थान (17-18 जून-भारी बारिश-आंधी का अलर्ट): जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर, जैसलमेर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। वहीं, जयपुर में 17 जून को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
मध्य प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा
मध्य प्रदेश (17 जून-बारिश-आंधी की संभावना): भोपाल, दमोह, सतना, गुना, ग्वालियर, उज्जैन, खरगोन, मुरैना, श्योपुर, इंदौर, छतरपुर, विदिशा, रीवा, मांडला और कटनी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, भोपाल में 17 जून को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।
असम में मौसम कैसा रहेगा
असम (17 जून-भारी बारिश-तूफान का अलर्ट): कोकराझार, गुवाहाटी, डिब्रूगढ़, लखीमपुर, बाजाली, बारपेटा, डिमा हासाओ, जोरहाट, गोलाघाट, कामरूप और ग्वालपाड़ा में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
