G-7 में ट्रंप ने जेलेंस्की को किया इग्नोर

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

एवियन : फ्रांस के एवियन शहर में चल रहे G-7 शिखर सम्मेलन से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की को इग्नोर करते दिख रहे हैं।

ट्रंप वहां मौजूद बाकी सभी देशों के नेताओं से बड़े गर्मजोशी से मिल रहे हैं और हाथ मिला रहे हैं, लेकिन जैसे ही वह जेलेंस्की के पास पहुंचते हैं, उनसे हाथ मिलाए बिना ही दूसरी तरफ मुड़ जाते हैं। दोनों के बीच कोई बातचीत भी नहीं हुई।

पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकश ये खबर भी पढ़े : पुतिन का भारत को बड़ा रक्षा प्रस्ताव: Su-57 फाइटर जेट पर सहयोग और तकनीक साझा करने की पेशकश

व्हाइट हाउस में पहले ही हो चुकी है बहस
दोनों नेताओं के बीच का यह ठंडा रुख कोई नया नहीं है। ट्रंप और जेलेंस्की के रिश्ते पिछले कुछ समय से काफी तनावपूर्ण चल रहे हैं। इसी साल अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक निवास व्हाइट हाउस में हुई एक मीटिंग के दौरान दोनों के बीच तीखी बहस और तकरार हुई थी। माना जा रहा है कि उसी कड़वाहट का असर अब इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी देखने को मिल रहा है।

दुबई में भीषण सड़क हादसे में सात भारतीयों की मौत, नौ घायल ये खबर भी पढ़े : दुबई में भीषण सड़क हादसे में सात भारतीयों की मौत, नौ घायल

16 महीने बाद पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात
वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड के बीच फ्रांस के एवियन शहर में G-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई। दोनों के बीच करीब 5:00 मिनट तक बात हुई। मीटिंग में दोनों एक-साथ बैठे नजर आए। यह मुलाकात 16 महीनों के बाद हुई है। प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति G7 आउटरीच सेशन में भी साथ-साथ बैठे नजर आए। दोनों की पिछली मुलाकात फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस में हुई थी। वहीं, पीएम मोदी और इटालियन पीएम जॉर्जिया मेलोनी की भी बातचीत हुई।

 ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान ये खबर भी पढ़े :  ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान

क्या है G-7 समिट?
फ्रांस के एवियन शहर में 15 से 17 जून तक G-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। G7 समिट में इसके सदस्य देशों कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के नेता शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा, यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं। फ्रांस ने समिट में G7 देशों के अलावा कई अन्य देशों के नेताओं को भी सम्मेलन में आमंत्रित किया है। पार्टनर देश के तौर पर शिखर सम्मेलन में भारत की 13वीं मौजूदगी है।

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

प्रकाश चंद्र शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार
राज्य 
मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना...
नारी व बाल जगत 
पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? 

गोंद: फेविकोल और फेवीक्विक, इन दोनों का यूज तो मैंने तो खूब किया है, आपने भी इसका यूज किया ही...
विचार मित्र 
गोंद अपनी ही बोतल में कभी क्यों नहीं चिपकती? 

मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

बहराइच। मुहर्रम से पहले बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनगोंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

यूपी बीएड जी रिजल्ट वंदना सिंह ने किया टॉप 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE) 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब...
शिक्षा-रोजगार 
यूपी बीएड जी रिजल्ट वंदना सिंह ने किया टॉप 

उत्तर प्रदेश

मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

बहराइच। मुहर्रम से पहले बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनगोंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. के. लक्ष्मण ने मंगलवार को पार्टी के राज्य...
उत्तर प्रदेश 
सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ एक नारा नहीं, एक जनआन्दोलन : डा. के. लक्ष्मण

भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर

बदायूं। बिल्सी के भाजपा विधायक हरीश शाक्य के बिल्सी स्थित आवास पर बीते दिन पॉवर कारपोरेशन द्धारा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर...
उत्तर प्रदेश 
भाजपा विधायक के आवास पर लगा पोस्टपेड स्मार्ट मीटर