ट्रंप ने ईरान से समझौते को लेकर दिया बड़ा बयान

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

डोनाल्ड ट्रंप : अमेरिका और ईरान के बीच काफी दिनों से तनाव जारी है। फिलहाल अमेरिका और ईरान के बीच समझौते पर बातचीत चल रही है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट कर कहा है कि ईरान के साथ जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर होने वाला है। उन्होंने कहा कि यह समझौता होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। ट्रंप ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प है, जिसका उपयोग शायद फिर कभी न करना पड़े!

"ओबामा के समझौते से विपरित है हमारा समझौता"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, "बराक हुसैन ओबामा का ईरान के साथ समझौता, JCPOA, परमाणु हथियार हासिल करने का एक आसान, सुंदर और सुगम रास्ता था, जो ईरान को छह साल पहले ही मिल गया होता और उसने इसका इस्तेमाल बहुत पहले ही कर लिया होता। ईरान के साथ मेरा समझौता ठीक इसके विपरीत है- परमाणु हथियार न बनने देने वाली दीवार! वास्तव में, अब वे परमाणु हथियार नहीं चाहते हैं, और न ही वे इसे खरीद, विकास या किसी अन्य माध्यम से हासिल करेंगे।"

शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा ये खबर भी पढ़े : शंघाई में बिखरी भारतीय सांस्कृतिक विरासत की अनूठी छटा

"सभी के लिए खुल जाएगा होर्मुज स्ट्रेट"
ट्रंप ने अपनी पोस्ट में आगे कहा, "ईरान के साथ समझौते पर कल (रविवार को) हस्ताक्षर होने वाले हैं, और हस्ताक्षर होते ही होर्मुज स्ट्रेट सभी के लिए खुल जाएगा। ईरान के साथ हमारे संबंध पिछली सरकारों के संबंधों से कहीं अधिक भिन्न और बेहतर हैं। ओबामा द्वारा उन्हें दिए गए सैकड़ों अरब डॉलर के भुगतान के विपरीत, जिसमें 1.7 अरब डॉलर नकद भी शामिल हैं, इस बार पैसों का कोई लेन-देन नहीं होगा। उचित समय आने पर, जब सब कुछ शांत हो जाएगा, हम अपने शानदार बी-2 बमवर्षक विमानों और उनके कुशल पायलटों की बदौलत शक्तिशाली धंसे हुए ग्रेनाइट पहाड़ों के नीचे दबे न्यूक्लियर डस्ट को निकालेंगे और उसे नष्ट कर देंगे, चाहे वह ईरान में हो या संयुक्त राज्य अमेरिका में।"

बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर बम से हमला, हेलीकॉप्टर पर गोले दागे ये खबर भी पढ़े : बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सेना पर बम से हमला, हेलीकॉप्टर पर गोले दागे

"हमारे पास अंतिम विकल्प भी है"
ट्रंप ने कहा, "हम ईरान और पूरे मिडिल-ईस्ट के साथ भविष्य में भी सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। आशा है कि यह प्रक्रिया शीघ्र, सरल और सुचारू रूप से संपन्न होगी। यदि ऐसा नहीं होता है, तो हमारे पास अंतिम विकल्प है, जिसका उपयोग शायद फिर कभी न करना पड़े!"

भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, लोगों को धकेलने के आरोप से बढ़ा विवाद  ये खबर भी पढ़े : भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव, लोगों को धकेलने के आरोप से बढ़ा विवाद

ईरान ने तय तारीख के दावों को किया खारिज 
बता दें कि एक तरफ ट्रंप ने भी समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर किए जाने की बात कह दी है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान की तरफ से इसे लेकर कोई बयान सामने नहीं आ रहा है। ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Esmaeil Baghaei ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद मेमोरेंडम पर आने वाले दिनों में साइन होने की संभावना से मना नहीं किया जा सकता, लेकिन इसकी तय तारीख को लेकर किसी भी प्रकार का दावा करना अभी जल्दबाजी होगी। ईरान की तरफ से आए इस बयान के बाद शहबाज शरीफ के उस क्लेम पर प्रश्न खड़े होने लगे हैं, जिसमें शहबाज शरीफ ने शांति समझौते पर अगले 24 घंटे में साइन होने का दावा किया था।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

कानपुर: देश में हाल ही में नीट परीक्षा पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में गड़बड़ियों के बाद...
शिक्षा-रोजगार 
कानपुर में साइबर वॉरियर्स, नया कोर्स शुरू

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

धामी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

ऊधम सिंह  : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र में आयोजित होने वाली...
उत्तराखंड 
धामी ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

उत्तर प्रदेश

मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नकली करेंसी के जरिए बाजार में धोखाधड़ी करने वाले 25 हजार रुपये के इनामी...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने 25 हजार के इनामी नकली नोट गिरोह के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए...
उत्तर प्रदेश 
मड़ियांव पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

लखनऊ। थाना सैरपुर पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर एक वांछित वारंटी अभियुक्त को...
उत्तर प्रदेश 
सैरपुर पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायालय के समक्ष पेश

बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। थाना बंथरा पुलिस टीम ने दहेज उत्पीड़न और हत्या के गंभीर मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।...
उत्तर प्रदेश 
 बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दहेज हत्या मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार