वैभव सूर्यवंशी विवाद पर अब टीम इंडिया के कोच ने तोड़ी चुप्पी

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

वैभव सूर्यवंशी : वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंका प्लेयर्स के बीच जो विवाद हुआ वह अब टीम इंडिया तक पहुंच गया है। इस विवाद पर टीम इंडिया के स्पिन बॉलिंग कोच साईराज बहुतुले ने रिएक्ट किया है। बहुतुले ने कहा कि सूर्यवंशी बहुत शांत लड़का है, लेकिन पता नहीं उसे किस तरह उकसाया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह युवा खिलाड़ी इस घटना से सबक सीखेगा। 15 साल के वैभव की सोमवार को 'इंडिया ए' और 'श्रीलंका ए' के बीच हुए मैच में श्रीलंका के प्लेयर्स से तीखी बहस हो गई थी। यह घटना तब हुई जब श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में एक रोमांचक जीत हासिल की। मैच के बाद सूर्यवंशी गुस्से में श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलमबेज को धक्का देते हुए नजर आए थे।

साईराज बहुतुले ने किया वैभव का बचाव
17 जून को बुधवार को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच लखनऊ में खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले साईराज बहुतुले ने कहा कि वह एक दुखद घटना थी। मैं वैभव को जानता हूं, वह बहुत शांत रहने वाला लड़का है। हमें नहीं पता कि उसे किस बात पर गुस्सा आया या उकसाया गया। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वहां मौजूद सीनियर कोच उसका सही रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि श्रीलंका के खिलाड़ियों को भी तमीज और अच्छा व्यवहार सिखाया जाना चाहिए।

बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर,  इंगलिस बने कप्तान  ये खबर भी पढ़े : बांग्लादेश वनडे श्रृंखला से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, मार्श और हेड बाहर, इंगलिस बने कप्तान

वैभव सूर्यवंशी के साथ काम कर चुके हैं 
बहुतुले ने भारत की अंडर-19 टीम और भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में सूर्यवंशी के साथ अलग-अलग एज लेवल पर काम किया है। आईपीएल 2025 में जब सूर्यवंशी ने अपना पहला मैच खेला, तब बहुतुले राजस्थान रॉयल्स (RR) के स्पिन गेंदबाजी कोच थे। बहुतुले ने कहा कि वह एक युवा खिलाड़ी है और अभी सीखेगा। उस पर भारत के लिए खेलने की बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे पूरा भरोसा है कि वह आगे से ऐसा नहीं करेगा और ऐसी गलतियों से बचा जा सकता है।

भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन ये खबर भी पढ़े : भारत के दिग्गज द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन

कैसे शुरू हुआ ये पूरा विवाद?
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, जब भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और उनके साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे मैच के बाद वापस लौट रहे थे, तब श्रीलंका के खिलाड़ी विशेन हलमबे ने उन्हें उकसाने की कोशिश की। हलमबे ने सूर्यवंशी को कहा मैच खत्म हो चुका है, अब अपने घर जाओ। यह बात सुनकर सूर्यवंशी को बहुत गुस्सा आ गया। इसके बाद, श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी निरोशन डिकवेला ने बीच में आकर दोनों का झगड़ा शांत कराया। इस हरकत के लिए मैच रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने हलमबे पर जुर्माना लगाया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि सूर्यवंशी के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई है या नहीं।

 भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की  ये खबर भी पढ़े :  भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 64 रनों से जीत हासिल की 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा

तोतापरी आम की बागवानी : अगर आप अपने फार्म हाउस या खेत से अच्छी कमाई करना चाहते हैं, तो तोतापरी...
खेती-बाड़ी 
बाग में कैसे उगा सकते हैं तोतापरी मैंगो? सीजन में होगा बंपर मुनाफा

मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

प्रकाश चंद्र शर्मा,वरिष्ठ पत्रकार
राज्य 
मरुस्थलीकरण के बढ़ते खतरे के खिलाफ वैश्विक चेतना का दिवस

उत्तर प्रदेश

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल

बहराइच। मुहर्रम से पहले बहराइच जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र स्थित लखनगोंडा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुहर्रम से पहले बहराइच में बवाल: दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, 11 घायल