पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

मसूरी: उत्तराखंड के मसूरी में पति के साथ घूमने गई एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। महिला का शव कमरे में नग्न अवस्था में फर्श पर मिला। इसके अलावा शराब की बोतलें भी मिलीं। महिला की नाक से खून और फर्श पर यूरिन भी निकला हुआ था। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी दोनों अलग-अलग आईटी कंपनियों में काम करते थे।

होम स्टे के कमरे में मिला शव
पुलिस ने बताया कि कोतवाली मसूरी को कंट्रोल रूम के माध्यम से एक सूचना प्राप्त हुई। बताया गया कि टिपरीधार के कियाना होम स्टे के एक कमरे में ठहरे दंपति में से महिला की हालत गंभीर है। वह हलचल नहीं कर रही थी। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मसूरी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही 08 एंबुलेंस को भी मौके पर बुलवाया गया। एंबुलेंस में मौजूद फार्मासिस्ट राकेश कुमार द्वारा जांच करने पर महिला को मृत घोषित किया गया।

आधी रात को लड़कियां सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर करती हैं ?  ये खबर भी पढ़े : आधी रात को लड़कियां सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर करती हैं ? 

दिल्ली से घूमने आए थे मसूरी
मृतक महिला की पहचान पी. राधा गायत्री (27) के रूप में हुई। वह अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ 13 जून को दिल्ली से ऋषिकेश आई थी। यहां से 14 जून को दोनों लोग रात में करीब 11:30 बजे होम स्टे में पहुंचे थे। दोनों ने रात में शराब का सेवन किया और देर रात करीब 3:30 बजे "ब्लीस " नामक कमरे में सो गए थे। महिला के पति के मुताबिक उसने सुबह उठकर देखा तो उसकी पत्नी के नाक से खून निकला हुआ था और यूरिन भी निकला हुआ था। 

पूर्व आईपीएस अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा ये खबर भी पढ़े : पूर्व आईपीएस अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

पति-पत्नी दोनों आईटी कंपनी में करते थे काम
पुलिस ने बताया कि मृतका नग्न अवस्था में फर्श पर लेटी पाई गई। बेड की चादर पर खून फैला हुआ था। कमरे में दो खाली शराब की बोतल और खाने की चाजें भी रखी हुई थीं। मृतका के पति द्वारा यह भी बताया गया कि दोनों ने रात में शराब का सेवन किया था। दोनों की शादी 08 नवम्बर 2025 को हुई था। महिला का गुरुग्राम की आईटी कंपनी में काम करती थी, जबकि उसका पति पुणे की आईटी कंपनी में काम करता है।

क्लास में पढ़ रही थीं छात्राएं तभी ऊपर से गिरा छत का प्लास्टर ये खबर भी पढ़े : क्लास में पढ़ रही थीं छात्राएं तभी ऊपर से गिरा छत का प्लास्टर

मामले की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने कमरे की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करते हुए आवश्यक सैंपल कब्जे में लिए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराने का भी आग्रह किया गया है। घटना की सूचना पर मृतका के सास-ससुर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं मृतका के माता- पिता को भी इसकी सूचना दे दी गई है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही परिवार मूल रूप से विशाखापट्टनम के रहने वाले हैं। पुलिस की टीम मामले की जांच कर रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

जी-7 सम्मेलन में दिखी भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने ब्रिटेन, यूएई, जापान, मिस्र और केन्या के नेताओं से की मुलाकात

एवियन (फ्रांस)। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों के शीर्ष...
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
जी-7 सम्मेलन में दिखी भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने ब्रिटेन, यूएई, जापान, मिस्र और केन्या के नेताओं से की मुलाकात

तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सफदरगंज में गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम, मामले में चौथी मौत

नई दिल्ली।तुगलकाबाद एक्सटेंशन के गली नंबर एक में पांच मंजिला इमारत में लगी आग की घटना में गंभीर रूप घायल...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
तुगलकाबाद एक्सटेंशन अग्निकांड : सफदरगंज में गुड्डी देवी ने भी तोड़ा दम, मामले में चौथी मौत

सदर पशु चिकित्सालय में अनियमितताओं की चर्चा, जांच की उठी मांग

उन्नाव। सदर पशु चिकित्सालय में इन दिनों वैक्सीन की बिक्री, दवा भंडारण और केंद्रीय स्टोर के संचालन को लेकर विभागीय...
उत्तर प्रदेश 
सदर पशु चिकित्सालय में अनियमितताओं की चर्चा, जांच की उठी मांग

इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

लखनऊ। भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को राजधानी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में...
खेल  राज्य  उत्तर प्रदेश 
इकाना में आज भारत-अफगानिस्तान की टक्कर, सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

औरैया में हैवान बना पिता: 14 वर्षीय बेटी को पीटकर नहर में फेंका, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर

औरैया। जिले के सहार थाना क्षेत्र के बेला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां...
राज्य  उत्तर प्रदेश 

मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड

मेरठ। जिले में फर्जी आधार कार्ड बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों के खुलासे के बाद पुलिस-प्रशासन ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मेरठ में 200 संदिग्ध परिवारों का सत्यापन, 800 से अधिक लोगों की जांच; सिर्फ 70 के मिले आधार कार्ड