आधी रात को लड़कियां सबसे ज्यादा क्या ऑर्डर करती हैं ? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

डिलीवरी ब्वॉय  : देर रात के अंधेरे में भी शहर की सड़कें कभी सोती नहीं। खाने-पीने की डिलीवरी ऐप्स पर काम करने वाले हजारों डिलीवरी पार्टनर्स रात-दिन मेहनत करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक डिलीवरी ब्वॉय का वीडियो सोशल मीडिया पर इतना वायरल हो गया है कि लोग हंसते-हंसते लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय आधी रात को ऑर्डर पहुंचाते हुए कहता है, 'ये कौन सा टाइम है खाने का भाई?' 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @the_deliveryboy81 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में डिलीवरी ब्वॉय कैमरे पर सीधे बताता है कि आधी रात को 1-3 बजे के बीच ज्यादातर ऑर्डर लड़कियों के आते हैं। उसने कहा 'जैसे ही पिकअप करो वो क्या बोलती हैं, मालूम है? भैया, आना है तो फोन करना, बेल मत बजाना और ऑर्डर में क्या होता है? चिप्स, वेफर्स, मतलब सब बच्चों वाली चीज। ये कौन सा टाइम है भाई रात को खाने का? और बेल मत बजाना, वो भी चोरी छुपे। लगता है पूरे दिन में इनको ये सब खाने का टाइम नहीं मिलता।' 

बच्चों का शोषण एक भयावह अपराध, इसके खिलाफ कार्रवाई जारी ये खबर भी पढ़े : बच्चों का शोषण एक भयावह अपराध, इसके खिलाफ कार्रवाई जारी


यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ठहाके लगाने पर मजबूर हो गए। एक यूजर ने लिखा कि, 'सॉरी भाई, डांट मत।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'थैंक यू भैया, ये सीक्रेट सबको बताने के लिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'यह हमारा अपना समय है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'यह जानकर खुशी हुई कि देर रात चिप्स और अन्य तरह की खाने की इच्छा होने पर ऑर्डर करने वाला मैं अकेला नहीं हूं।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'क्या भैया? आप पर्सनल हो रहे हो?' वहीं, एक अन्य ने कहा कि, 'मैं तो सुबह 3 बजे मैगी खाते हुए यह वीडियो नहीं देख रहा हूं।' 

वीडियो ने उजागर कीं ये चीजें 
यह वीडियो डिलीवरी वर्कर्स की वास्तविक जिंदगी की झलक भी दिखाता है। रात की शिफ्ट में सुरक्षा की चिंता, थकान, मौसम की मार और ग्राहकों के अनोखे ऑर्डर उनके रोजमर्रा का हिस्सा हैं। कई डिलीवरी पार्टनर्स बताते हैं कि मिडनाइट ऑर्डर्स से उनकी कमाई तो बढ़ती है, लेकिन स्वास्थ्य और नींद पर बुरा असर पड़ता है। कंपनियां रात के समय अतिरिक्त इंसेंटिव देती हैं, फिर भी काम की कठिनाई बनी रहती है।यह घटना डिजिटल युग की नई आदतों को भी उजागर करती है। जैसे- मिडनाइट स्नैकिंग, इंस्टेंट क्रेविंग्स और 24×7 उपलब्धता की संस्कृति। जहां एक तरफ ग्राहक आराम से घर बैठे ऑर्डर करते हैं, वहीं दूसरी तरफ डिलीवरी ब्वॉय बारिश, ठंड, गर्मी और अनियमित समय में मेहनत करते हैं। अंत में, डिलीवरी बॉय की यह मजेदार शिकायत हमें याद दिलाती है कि हर सुविधा के पीछे किसी की मेहनत छिपी होती है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

आखिरकार सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन लगातार जारी है। बुधवार को उनके प्रदर्शन का 32वां...
राष्ट्रीय 
आखिरकार सोनम वांगचुक से मिले केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह

ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, क्या असर होगा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं के आयात को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा...
अंतर्राष्ट्रीय 
ट्रंप ने जेनेरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ लगाने का किया ऐलान, क्या असर होगा

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ...
कारोबार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध

नई दिल्ली। नीट पेपर धांधली और प्रदर्शनकारी छात्रों व सांसदों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस समेत तमाम...
राष्ट्रीय 
काले कपड़े पहनकर संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों पर लाठीचार्ज का कर रहे विरोध

उत्तर प्रदेश

लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में सांसद मीरजापुर एवं केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयासों से मंगलवार रात लूसा रेलवे...
उत्तर प्रदेश 
लूसा स्टेशन पर मूरी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई ट्रेन

मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए लगातार कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है।...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री ई-ट्राईसाइकिल योजना: दिव्यांग छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवागमन का सहारा

राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

जौनपुर। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन एवं वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राज्यपाल के प्रस्तावित आगमन की तैयारियां तेज, डीएम-एसएसपी ने पूर्वांचल विश्वविद्यालय का लिया जायजा

आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा

कानपुर। EP67 की कार्यप्रणाली को समझना वैक्सीन और प्रतिरक्षा आधारित उपचारों के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
आईआईटी कानपुर ने वैक्सीन की प्रभावशीलता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाने वाले अणु को खोजा