छत्तीसगढ़: भारी बारिश का अलर्ट, रायपुर-बिलासपुर समेत कई जिलों में ऑरेंज और रेड चेतावनी

48 घंटों तक भारी बारिश और वज्रपात की संभावना

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर सहित कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने का खतरा बना रहेगा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, मुंगेली, बलौदाबाजार, बस्तर और बेमेतरा जिले में बारिश का ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया गया है । राजधानी रायपुर में आज बुधवार सुबह से हल्की बारिश हो रही है।

छग विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन रहेगा हंगामेदार, अविश्वास प्रस्ताव पर हाेगी चर्चा ये खबर भी पढ़े : छग विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन रहेगा हंगामेदार, अविश्वास प्रस्ताव पर हाेगी चर्चा

मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने और झारखंड व पश्चिम बंगाल के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण राज्य में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक पूरे प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान बिलासपुर संभाग के अधिकांश स्थानों में वर्षा हुई। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान अंबिकापुर में सर्वाधिक तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में पिछले 24 घंटों में 53.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जबकि इस मानसून सीजन में शहर में अब तक 128.4 प्रतिशत वर्षा हो चुकी है।

धमतरी जिले में भी लगातार बारिश हो रही है। यहां भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बांधों के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। कई जगहों पर जलभराव की समस्या सामने आ रही है।बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने तैयार के लिए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार काे रायगढ़ में 13 सेंटीमीटर, पेंड्रा में 12, पुसौर, तमनार में 10-10, बरपाली में 9, सारंगढ़, रामचंद्रपुर, मालखरौदा, कुटरू, अकलतरा, बम्हनीडीह, धाभरा, बलौदा, दौरा कोचली में 7-7 सेंटीमीटर, सरसींवा, दर्री, खरसिया, मस्तूरी, वाड्रफनगर, लटोरी, नवागढ़, छिंदगढ़, कापू, अमलीपदर में 6-6, कुकरेल वर्षा हुई है ।

कोंटा, जांजगीर, रामानुजनगर, जैजैपुर, नारायणपुर, शिवरीनारायण, रामानुजगंज, बारसूर, बरमकेला, पामगढ़, चंद्रपुर, देवभोग, जनकपुर भरतपुर, मरवाही, गीदम में 5-5 सेंटीमीटर तथा सारागांव, रघुनाथ नगर, पचपेड़ी, गादीरास, गिधौरी तुंदरा, भटगांव, पसान, जगरगुंडा में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली। दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार...
राष्ट्रीय  राज्य 
छात्र प्रदर्शन पर याचिका की तत्काल सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिस्पोजल कारोबारी से ढाई लाख लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

पन्नी का सौदा कर ढाई लाख रुपए मंगाया लखनऊ। मदेयगंज इलाके में एक डिस्पोजल कारोबारी को पन्नी का सौदा करने...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिस्पोजल कारोबारी से ढाई लाख लूट करने वाले तीन गिरफ्तार

त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

दिये निर्देश, सीमावर्ती राज्यों से जुड़े जिलों में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए एसीएस, आयुक्त, विशेष सचिव रहे...
उत्तर प्रदेश 
त्योहारों में अवैध मदिरा से जनहानि की अप्रिय घटना न होने पाये: आबकारी मंत्री

मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दो दिवसीय देवीपाटन प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को गुप्त नवरात्रि...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी ने देवीपाटन मंदिर में की मां पाटेश्वरी की आराधना, गौशाला में गायों को खिलाया हरा चारा

कम्पोजिट विद्यालय पर संकुल बैठक का आयोजन

फिरोजाबाद, टूण्डला विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय गढ़ी गोपाल में शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं सहभागिता...