जी-7 सम्मेलन में दिखी भारतीय कूटनीति, पीएम मोदी ने ब्रिटेन, यूएई, जापान, मिस्र और केन्या के नेताओं से की मुलाकात

- व्यापार, निवेश, नवाचार, एआई और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने पर हुई चर्चा

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

एवियन (फ्रांस)। फ्रांस के एवियन में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कई देशों के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने पर चर्चा की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर इन बैठकों की जानकारी साझा करते हुए विभिन्न देशों के साथ सहयोग को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर के साथ हुई मुलाकात में दोनों नेताओं ने भारत-ब्रिटेन संबंधों में पिछले एक वर्ष के दौरान आई मजबूती पर संतोष व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हालिया व्यापार समझौते ने आर्थिक सहयोग के नए अवसर खोले हैं। बैठक में नवाचार, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), कौशल विकास, खेल तथा निवेश जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर विचार-विमर्श हुआ।

बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 विद्रोही मारे, 24 घंटे से बलपूर्वक उठाए जा रहे लोग ये खबर भी पढ़े : बलोचिस्तान में पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने 17 विद्रोही मारे, 24 घंटे से बलपूर्वक उठाए जा रहे लोग

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ बैठक में दोनों नेताओं ने व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त बनाने के उपायों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय के प्रति वहां की सरकार द्वारा दिखाई जा रही संवेदनशीलता और सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची के साथ बातचीत में व्यापार और निवेश को प्राथमिकता देते हुए दोनों देशों के बीच बहुआयामी सहयोग को और गहरा करने पर सहमति बनी। दोनों नेताओं ने आर्थिक और रणनीतिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारतीय जहाज पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान ये खबर भी पढ़े : भारतीय जहाज पर हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान

मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने भारत और मिस्र के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों को विशेष बताया। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

इसके अलावा केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो के साथ हुई बैठक में वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की साझा आकांक्षाओं और विकास संबंधी चुनौतियों पर विचार-विमर्श हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और केन्या की साझेदारी आपसी विश्वास और विकास सहयोग पर आधारित है तथा दोनों देश अपने नागरिकों के कल्याण के लिए मिलकर कार्य करते रहेंगे।

जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान हुई इन बैठकों को भारत की सक्रिय वैश्विक कूटनीति और प्रमुख देशों के साथ बढ़ते सहयोग का महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है। व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी जैसे क्षेत्रों में भारत की भूमिका लगातार मजबूत होती दिखाई दे रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

सारण में भीषण गर्मी का असर, आठवीं तक कक्षाओं पर 20 जून तक रोक

सारण। जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और दोपहर की भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के...
बिहार 
सारण में भीषण गर्मी का असर, आठवीं तक कक्षाओं पर 20 जून तक रोक

फीफा विश्व कप 2026: मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत, अल्जीरिया को 3-0 से हराया

कैन्सस सिटी। स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम करते हुए फीफा विश्व कप 2026 के...
खेल 
फीफा विश्व कप 2026: मेसी की हैट्रिक से अर्जेंटीना की शानदार शुरुआत, अल्जीरिया को 3-0 से हराया

दरंग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जल्द कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त : दिलीप सैकिया

गुवाहाटी। असम प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने कहा है कि दरंग जिले के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व...
राष्ट्रीय 
दरंग के ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थलों को जल्द कराया जाएगा अतिक्रमणमुक्त : दिलीप सैकिया

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

भोपाल। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 18 जून को मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। वे यहां 22...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल

उत्तर प्रदेश

चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ। न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) के अनुपालन में जानकीपुरम पुलिस ने चेक बाउंस मामले के एक वारंटी अभियुक्त...
उत्तर प्रदेश 
 चेक बाउंस मामले में वारंटी गिरफ्तार, जानकीपुरम पुलिस ने गैर-जमानती वारंट का कराया पालन

लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

लखनऊ। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है।...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ पुलिस का सख्त एक्शन: शातिर अपराधी अजीत उर्फ पिट्टे छह माह के लिए जिला बदर

राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ऐशबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ट्रेन संख्या 12512 राप्ती...
उत्तर प्रदेश 
राप्ती सागर एक्सप्रेस में बम की सूचना निकली अफवाह, सघन जांच के बाद ट्रेन सुरक्षित रवाना

मिट्टी के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष! घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़, दो आरोपी हिरासत में

लखनऊ। थाना क्षेत्र के ग्राम बरौना में ईंट-भट्ठे पर मिट्टी के काम को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक...
उत्तर प्रदेश 
मिट्टी के कारोबार को लेकर खूनी संघर्ष! घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़, दो आरोपी हिरासत में